28.2 C
Mumbai
Tuesday, June 30, 2026
होमराजनीतिबाढ़ प्रभावित इलाकों में ‘स्वर्णिम यादें’: पंजाब के मंत्रियों का वीडियो वायरल,...

बाढ़ प्रभावित इलाकों में ‘स्वर्णिम यादें’: पंजाब के मंत्रियों का वीडियो वायरल, कांग्रेस का हमला

Google News Follow

Related

पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं, लेकिन इसी बीच राज्य के तीन मंत्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते समय स्वीडन और गोवा की अपनी यात्राओं की ‘गोल्डन मेमोरीज़’ साझा करते दिखाई दे रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

वायरल वीडियो में पंजाब के तीन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, ललजीत भुल्लर और हरभजन सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए नाव पर जीवन रक्षक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक मंत्री स्वीडन की लग्ज़री क्रूज़ राइड्स का ज़िक्र करते हैं, जबकि दूसरा मंत्री गोवा यात्रा के अनुभव के बारे में बातें करता सुनाई देता है।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा, “पंजाब की बाढ़ पीड़ित जनता पीने के पानी के लिए तरस रही है, और AAP मंत्री स्वीडन और गोवा की लग्ज़री क्रूज़ की ‘गोल्डन मेमोरीज़’ ताज़ा कर रहे हैं। क्या राहत दौरा है!” इस विवाद के बीच पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का, होशियारपुर, पठानकोट और फिरोज़पुर इन आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। अब तक राज्य के 500 से अधिक गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। पोंग और रणजीत सागर डैम का जलस्तर अधिकतम सीमा से ऊपर चला गया है, जबकि भाखड़ा डैम का पानी भी लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कैचमेंट क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण रावी, सतलुज और ब्यास नदियां उफान पर हैं। इस आपदा में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं किसानों की बड़ी मात्रा में खड़ी फसलें बाढ़ में बर्बाद हो गई हैं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ-साथ खाद्य सामग्री और पीने का पानी पहुंचाने का काम जारी है। एक तरफ जहां बाढ़ पीड़ित लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं मंत्रियों का यह वीडियो सामने आने से सरकार की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

“जापान की टेक्नोलॉजी और भारत का टैलेंट दुनिया बदलेगा”

“हमारे डॉलर से रूस की जंग चल रही है” पीटर नवारो का एक और भारत विरोधी बयान !

भारत-जापान संबंधों का सफर: 1952 से ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक

जापान में पीएम मोदी का अनोखा स्वागत: जापानी महिला ने सुनाया राजस्थानी भजन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,232फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें