29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियापंजाब सरकार ने तीन साल में कोई वादा पूरा नहीं किया: मनजिंदर...

पंजाब सरकार ने तीन साल में कोई वादा पूरा नहीं किया: मनजिंदर सिंह सिरसा

भगवंत मान सरकार ने राज्य को गैंगस्टर मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन स्थिति यह है कि आप पार्टी के ही लोग गैंगस्टर बन गए हैं।

Google News Follow

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपने वादों में से एक भी पूरा नहीं किया और अब खुद उसके नेता ही नशे के कारोबार में शामिल हो रहे हैं।

रविवार (16 मार्च) को अपने बयान में सिरसा ने कहा, “आप सरकार ने 3,000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया था, लेकिन अब तक 300 भी शुरू नहीं हुए। महिलाओं को ₹1,000 देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें ₹100 भी नहीं मिले। 24 घंटे मुफ्त बिजली और पंजाब को नशा मुक्त करने जैसे बड़े वादे भी झूठे निकले।”

उन्होंने आगे कहा, “भगवंत मान सरकार ने राज्य को गैंगस्टर मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन स्थिति यह है कि आप पार्टी के ही लोग गैंगस्टर बन गए हैं। किसानों को एमएसपी और कर्जमाफी का वादा किया गया था, लेकिन अब वही किसान सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।”

पंजाब सरकार की सफाई:

उधर, पंजाब सरकार ने सिरसा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। सरकार के अनुसार, “हमने 1000 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर दिए हैं, बिजली बिलों में भारी कटौती की है और कानून व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाया है। विपक्ष बेवजह लोगों को गुमराह कर रहा है।”

भगवंत मान और केजरीवाल अमृतसर में:

पंजाब सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। आप सरकार ने मार्च 2022 में पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी। हालांकि, तीन साल बाद अब सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगने लगे हैं। विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, जिस पर आम आदमी पार्टी चुप्पी साधे हुए है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू कताल मारा गया, राजौरी और रियासी हमलों में था शामिल!

NCB की बड़ी कार्रवाई: इम्फाल और गुवाहाटी में ₹88 करोड़ की ड्रग्स बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार!

एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें