28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबिजनेसमहंगाई का रोना रोने वाली पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर सेज बढ़ाया...

महंगाई का रोना रोने वाली पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर सेज बढ़ाया   

 मान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसा सेज  की दी मंजूरी

Google News Follow

एक ओर जहां अरविंद केजरीवाल रेवड़ी बांटते फिरते हैं। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल और डीजल पर सेज बड़ा दिया है। जिससे राज्य में पेट्रोल डीजल महंगा हो जाएगा। भगवंत मान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसा सेज बड़ा दिया है।  मान सरकार ने यह फैसला शुक्रवार को लिया। पंजाब सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बता दें कि बीते साल आम आदमी पार्टी ने बिजली पानी को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार को बेदखल करते हुए आप की सरकार ने सत्ता कब्जाया था। पार्टी चुनाव में लोगों को कई तरह की छूट का वादा किया था ,लेकिन वर्तमान में पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसा सेज बड़ा कर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। इसी माह पंजाब में इन्वेस्टर समिट कराने का फैसला लिया गया है।

यह समिट 23 और 24 को कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने उद्योगों में पंजाब के लोगों को प्राथमिकता देने की नीति बनाई है। पंजाब के लोगों को ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनियों को  बिजली में सब्सिडी देने का प्लान बनाया गया है। इसके अलावा उद्योगों को पांच साल तक प्रति कर्मचारी के हिसाब से 36000 रुपये भी दिए जाएंगे।  जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग को नौकरी देने पर कंपनियों को प्रति कर्मचारी 48000 रुपये दिए जाने का प्रस्ताव है। बताते चले कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान विधानसभा चुनाव में किया था। माना जाता है कि इसी वजह से आप पार्टी को पंजाब में बड़ी जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें

शराब घोटाला: चार्जशीट में केजरीवाल का भी नाम, मिलीभगत का आरोप      

बीबीसी डाक्यूमेंट्री: सुप्रीम कोर्ट ने बैन हटाने से किया इंकार कही ये बात…     

NIA को धमकी भरा ईमेल: मुंबई को उड़ाने की धमकी,जांच शुरू 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें