29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियायूक्रेन पीस प्लान पर पुतिन की दो टूक, बिना शर्त सीजफायर नहीं...

यूक्रेन पीस प्लान पर पुतिन की दो टूक, बिना शर्त सीजफायर नहीं !

सीएसटीओ एक रीजनल अलायंस है, जो सोवियत के बाद के कुछ देशों को एक साथ लाता है।

Google News Follow
यूक्रेन में शांति स्थापित करने की कवायदों के बीच रूस ने फिर से अपनी कुछ शर्तें दोहरा दी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने हालिया बयान में कहा कि यूक्रेन के साथ सीजफायर समझौता तभी हो सकता है, जब वह अपने सैनिकों को हटा दे।

रूसी मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (सीएसटीओ) के समिट के लिए किर्गिज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया कि बिना किसी शर्त के सीजफायर संभव ही नहीं है। सीएसटीओ एक रीजनल अलायंस है, जो सोवियत के बाद के कुछ देशों को एक साथ लाता है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “सीजफायर तभी हो सकता है, जब यूक्रेन रूस के उन इलाकों से अपने सैनिक हटा ले जिन पर वह अपना दावा करता है। हमें अभी भी यहां-वहां से युद्ध खत्म करने के लिए फोन आ रहे हैं। यूक्रेनी सैनिक उन इलाकों से हट जाएंगे जिन पर उनका कब्जा है और फिर लड़ाई खत्म हो जाएगी। अगर वे नहीं हटते हैं, तो हम मिलिट्री तरीकों से ऐसा करेंगे।”

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रूसी राष्ट्रपति ने गुरुवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभी किसी भी आखिरी विकल्प के बारे में बात करना मेरे लिए अशिष्टता होगी, क्योंकि कोई विकल्प नहीं है, लेकिन कुछ चीजें बेसिक हैं।”

बता दें, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए ट्रंप के आदेश पर उनके खास दूत स्टीव विटकॉक को मॉस्को भेजा था। पुतिन के साथ विटकॉक की मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति का ये बयान सामने आया है।

शुरुआत से ही ये दावे किए जा रहे थे कि ट्रंप का ये पीस प्लान रूस के पक्ष में ज्यादा है। इस पर पहले भी रूस ने अपने बयानों से संदेह को साफ कर दिया था। पुतिन ने कहा, “अमेरिकी पक्ष ने कुछ हद तक रूस को ध्यान में रखा है। कहीं न कहीं हमें बैठकर कुछ खास चीजों पर गंभीरता से चर्चा करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “हमें हर चीज को कूटनीति की भाषा में कहने की जरूरत है क्योंकि रूस यूरोप पर हमला करने का प्लान नहीं बना रहा है। सच कहूं तो यह अजीब लगता है। हमारा ऐसा करने का कभी कोई इरादा नहीं था।”

पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने जो 28-प्वाइंट का पीस प्लान का प्रस्ताव दिया है, उसके बारे में सही माध्यम से रूसी पक्ष को बताया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने के लिए 28 सूत्रीय पीस प्लान का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए अमेरिका, यूक्रेन और कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि रविवार को जिनेवा में इकट्ठा हुए।

सभी देशों के साथ हुई चर्चा के बाद ट्रंप द्वारा प्रस्तावित पीस प्लान को 28 से घटाकर 19 प्वाइंट में कर दिया गया। हालांकि, इस प्लान को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें-

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,200 स्तर से ऊपर बना हुआ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें