30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियालोग कह रहे हैं चीन ने हमारी जमीन छिन लिया है,जबकि PM...

लोग कह रहे हैं चीन ने हमारी जमीन छिन लिया है,जबकि PM कहते हैं …    

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला।  

Google News Follow

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लेह लद्दाख के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर हमला भी बोला। राहुल गांधी ने इस दौरान आरोप लगाया कि “चीन ने हमारी जमीन छीन ली और पीएम कहते हैं कि चीन हमारी एक इंच भी जमीन नहीं ली है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का कहना है कि चीनी सेना भारतीय इलाके में घुस गई है। उनकी चरागाह छीन लिया गया है। जबकि पीएम मोदी कहते हैं कि हमारी एक भी इंच जमीन नहीं ली गई है। लेकिन यह सच नहीं है। आप यहां किसी से पूछ लीजिए।

राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि वे उस दर्जे से खुश नहीं है जो उन्हें मिला है। वे अपना प्रतिनिधि चाहते हैं। यहां बेरोजगारी है। राज्य को नौकरशाही से नहीं चलाया जा सकता। राज्य को लोगों की आवाज से चलना चाहिए। बता दें कि जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के बाद लद्दाख और जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनाया गया है। राहुल गांधी का लद्दाख का यह पहला दौरा है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी कारगिल का भी दौरा कर सकते हैं।

राहुल गांधी लेह से पोगोंग झील तक मोटरसाइकिल भी चलाई थी। उन्होंने इससे जुडी तस्वीर भी शेयर की थी। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार या मंगलवार को राहुल गांधी कारगिल का दौरा कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेसी नेता राहुल के इस दौरे को गैर राजनीतिक बता रहे हैं लेकिन राहुल गांधी हर जगह राजनीति ही करते रहते है। एक दिन पहले राहुल गांधी यही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस की आलोचना की थी। अब एक बार फिर राहुल गांधी चीन को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है। तो  कांग्रेसी नेताओं को बताना चाहिए की   राहुल का यह दौरा गैर राजनीतिक कैसे हो गया?

 

ये भी पढ़ें          

भूपेश बघेल बनाम विजय बघेल: BJP बनाएगी CM चेहरा?

फ्री बिजली और शहीदों के परिवार को 1 करोड़, छत्तीसगढ़ में केजरीवाल की 10 गारंटी     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें