30.5 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं, मूर्ख न समझें: रिजिजू!

राहुल गांधी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं, मूर्ख न समझें: रिजिजू!

लोग राहुल गांधी को पप्पू कहते हैं, कांग्रेस के लोगों ने ही राहुल गांधी को पप्पू कहा, भाजपा के लोगों ने नहीं कहा है। मैं नहीं मानता हूं कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं।"

Google News Follow

Related

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ज्यूडिशरी पर अटैक करने के लिए, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना और चुनी हुई सरकार को चोर बताना, यह सब कुछ वे जानबूझकर कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी नासमझ हैं। राहुल गांधी छोटे बच्चे नहीं हैं। वे सोची-समझी साजिश का बहुत बड़ा हिस्सा हैं।

संसद के मानसून सत्र में गतिरोध और बिहार एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे से जुड़े सवालों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “यह न सोचें कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं और बेवकूफी का काम करते हैं, यह बिल्कुल नहीं है। बल्कि वे सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं।

लोग राहुल गांधी को पप्पू कहते हैं, कांग्रेस के लोगों ने ही राहुल गांधी को पप्पू कहा, भाजपा के लोगों ने नहीं कहा है। मैं नहीं मानता हूं कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं।”

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा, “भारत में ही रह रहे देशविरोधी ताकतों के ग्रुप ने राहुल गांधी को इंफ्लूएंस किया है। वामपंथी विचारधारा के लोगों ने राहुल गांधी को इंफ्लूएंस किया है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “चिंता न करें, पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई देश को हिला नहीं सकता है। देश की जनता प्रधानमंत्री के पीछे खड़ी है। कुछ नहीं हो सकता है। सरकार ताकतवर है और सक्षम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक के बाद एक बड़ा काम कर रहा है।”

विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी पर रिजिजू ने कहा, “विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। इन लोगों का कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए सोचना होगा, क्योंकि जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। जनता ने देख लिया है कि उल्टा-सीधा बोलने वाला व्यक्ति देश का नेतृत्व नहीं कर सकता है।”

भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ कहने पर राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ही नहीं, कुछ और भी लोग हैं, जो यूट्यूब पर चैनल बनाकर भारत के ऊपर बोलते रहे हैं।”

रिजिजू ने आगे कहा कि सभी देश अपने-अपने हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। अमेरिका ने कई देशों पर टैरिफ लगाए। लेकिन, ऐसे ग्लोबल स्लो डाउन की स्थिति में भारत ने 7.8 जीडीपी ग्रोथ सिक्योर की। यह दर्शाता है कि पीएम मोदी भारत को अच्छी तरह से संभाल रहे हैं और आगे ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 

वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन पाँच महीनों में 11.9% बढ़ा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,465फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें