30 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026
होमदेश दुनियाछात्रों के मुद्दों का राहुल गांधी राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं :...

छात्रों के मुद्दों का राहुल गांधी राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं : योगेंद्र चंदोलिया!

भाजपा सांसद का यह बयान पुणे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर आया।

Google News Follow

Related

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, यदि छात्रों की मांगें जायज हैं तो सरकार को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना चाहिए।

भाजपा सांसद का यह बयान पुणे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर आया।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में चंदोलिया ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार होने के बावजूद छात्रों के खिलाफ हिंसा हुई, लेकिन राहुल गांधी ने उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है और पुणे में राहुल गांधी जाकर छात्रों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। छात्रों की समस्याओं को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने के बजाय उनके समाधान पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह से छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। ‘वंदे मातरम’ को लेकर भी भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा।

उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ करीब 150 साल पहले लिखा गया था और यह देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। यदि इस संबंध में सरकार ने कोई निर्णय लिया है और कानून बनाया गया है तो उसके अनुरूप ‘वंदे मातरम’ गाया जाना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि बैठक में ‘वंदे मातरम’ के केवल दो पद गाए जाने का फैसला देश और राष्ट्रगीत का अपमान है। यदि कांग्रेस को इस फैसले पर आपत्ति थी तो उसे संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए थी। उन्होंने इस मामले में सोनिया गांधी की भी आलोचना की।

चीनी की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद ने कहा कि समय-समय पर ऐसी परिस्थितियां आती हैं और सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आयात-निर्यात से जुड़े कदम भी उठाए जाएंगे और सरकार आवश्यक उपाय कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार चीनी की कीमतों की स्थिति को सुधारने के लिए जो भी जरूरी होगा, कदम उठाएगी।

रांची में छात्रों के मामले को लेकर भाजपा सांसद ने दावा किया कि छात्र जानते हैं कि उनके साथ कौन खड़ा है और कौन केवल राजनीति कर रहा है।

सीजेपी की अगुवाई में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि विपक्षी दल इन मुद्दों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,631फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें