25 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी ने पद का किया दुरुपयोग, कांग्रेस परिवारवाद पर आधारित: त्रिवेदी!

राहुल गांधी ने पद का किया दुरुपयोग, कांग्रेस परिवारवाद पर आधारित: त्रिवेदी!

राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी लोकसभा में हैं। इतना ही नहीं, राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के पास ढेर सारी जमीन हैं। 

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को ‘राजनीतिक साजिश’ बताने की आलोचना की। त्रिवेदी ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी है।

त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार सिर्फ परिवारवाद है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी राज्यसभा में हैं। राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी लोकसभा में हैं। इतना ही नहीं, राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के पास ढेर सारी जमीन हैं।

कांग्रेस परिवार सत्ता और संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि अगर यह पारिवारिक मामला है, तो राहुल गांधी इसे राजनीतिक मुद्दा क्यों बना रहे हैं?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बहनोई के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए नेता प्रतिपक्ष के पद का गलत इस्तेमाल किया। भाजपा प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी है और इसके नेता एक-दूसरे के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी एक अन्य कांग्रेस नेता के बेटे के भ्रष्टाचार का बचाव करने का आरोप लगाया।

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का मकसद समाज को क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर बांटना है ताकि वे सत्ता और भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति पर कब्जा बनाए रखें।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत सरकार ने आतंकी संगठन टीआरएफ को प्रतिबंधित करवाकर कूटनीतिक सफलता हासिल की। लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस को इसमें भी नकारात्मकता दिखती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग विदेश नीति को ‘सर्कस’ कहते हैं, उन्हें अपने दिमाग के ‘सर्किट’ की जांच करानी चाहिए।

आगामी संसद सत्र को लेकर त्रिवेदी ने कहा कि सत्र शुरू होने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन विपक्षी इंडी गठबंधन में पहले ही टकराव और बिखराव दिख रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन से अलग होने की ओर इशारा किया।

त्रिवेदी ने उम्मीद जताई कि विपक्ष संसद सत्र का सकारात्मक उपयोग करेगा, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने तंज कसा, “जब रात इतनी मतवाली है, तो सुबह का आलम क्या होगा, यह देखने में पता चलेगा जब संसद का सत्र शुरू होगा।”
यह भी पढ़ें-

गंगा जलस्तर बढ़ने पर नीतीश कुमार सतर्क, अधिकारियों को दिए निर्देश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें