28.1 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026
होमराजनीति"हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा।"

“हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा।”

राहुल गांधी का बड़ा हमला

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (01 अगस्त) को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक बड़ा बयान दिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव आयोग सुनियोजित तरीके से वोट चोरी करवा रहा है और उन्होंने कहा कि उनके पास इसके 100 प्रतिशत सबूत मौजूद हैं।

राहुल गांधी ने अपने तीखे शब्दों में कहा, “हमारे पास एटम बम है और ये फटेगा तो हिंदुस्तान में चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा। अधिकारी रिटायर भी हो जाएंगे तो भी हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाया कि यह पूरा तंत्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश, लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर पहले से संदेह था। “एक करोड़ वोटर अचानक जोड़ दिए गए थे। तब हमें शक हुआ और हमने खुद जांच करवाई, क्योंकि चुनाव आयोग सहयोग नहीं कर रहा था। छह महीने की जांच में जो सामने आया है, वो किसी एटम बम से कम नहीं है,” राहुल ने कहा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वोट चुराने का काम कर रहा है, और यह सीधा-सीधा देशद्रोह है। “आप देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। चाहे आप कहीं भी हों, रिटायर हो चुके हों या किसी और पद पर हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे,” उन्होंने चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें:

बेंगलुरु में रहकर अल-कायदा की विचारधारा फैला रही थी झारखंड की शमा परवीन!

कर्नाटक: 15,000 की सरकारी सैलरी कैसे बनाई 30 करोड़ की संपत्ति!

9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,724फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें