26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियासांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने खाली किया बंगला अब यहां...

सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने खाली किया बंगला अब यहां रहेंगे 

सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। उन्हें 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा गया था।  

Google News Follow

Related

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद उन्होंने 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगले को खाली कर दिया है। सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। जिसमें कहा गया था वे 22 अप्रैल तक ये बंगला खाली कर दें लेकिन राहुल गांधी ने इससे पहले ही सरकारी बंगला को खाली कर दिया। राहुल गांधी के बंगले का सारा सामान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को सोनिया गांधी के आवास पर कई ट्रकों से राहुल गांधी के सामान को छोड़ा।

बता दें कि 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक रैली को सम्बोधित करते हुए मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी मोदी सरनेम वाले चोर क्यों होते हैं। इसके बाद बीजेपी नेता ने सूरत की एक कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया था। जिस पर सुनवाई होने बाद आये फैसला में राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया था। ठीक इसके एक दिन बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी सजा के खिलाफ सूरत सेशन कोर्ट में चुनौती दी है।

इस मामले में अदालत ने गुरुवार को सुनवाई की। अब अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। अगर सूरत कोर्ट या ऊपरी अदालतें राहुल गांधी की सजा को ख़ारिज करती या कम करती है तो उनकी सांसदी वापस हो सकती है अन्यथा राहुल  गांधी आठ साल तक सभुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

ये भी पढ़ें   
    

 

Asad Ahmed Encounter Case: पुलिस ने एनकाउंटर की बताई​ असली वजह!

वीर सावरकर पर भीम राव आंबेडकर के इस विचार पर अब क्या कहेंगे राहुल

Asad Encounter: यूपी की योगी सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें