उन्होंने अपने पुंछ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी में 4 बच्चों सहित 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस अचानक और अंधाधुंध हमले ने आम इलाकों में भारी तबाही मचाई है। आज संकट के समय में हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हरसंभव मदद करें।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चिट्ठी में लिखा, ”मैंने हाल ही में पुंछ का दौरा किया, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी में 4 बच्चों सहित 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस अचानक और अंधाधुंध हमले ने आम इलाकों में भारी तबाही मचाई है।
उन्होंने आगे लिखा, ”पुंछ और सीमा से लगे अन्य क्षेत्रों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। आज जब वे इस गहरे संकट से गुजर रहे हैं, तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए एक ठोस और उदारता से भरा राहत और पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाए।
बता दें कि राहुल गांधी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलने जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया था कि इस मुश्किल वक्त में वह उनके साथ हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की थी।
अमृतसर में कोरोना का कोई केस नहीं, प्रशासन पूरी तरह सतर्क : सिविल सर्जन!



