32 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराहुल गांधी का संविधान कोरा है!

राहुल गांधी का संविधान कोरा है!

लाल किताब दिखा कर संविधान का गौरव नहीं करना चाहते, बल्कि उनके साथ रहने वाले अर्बन नक्सल और अराजक तत्वों को एक प्रकार का इशारा करने के लिए नौटंकी...

Google News Follow

लोकसभा में विरोधीपक्ष नेता राहुल गांधी हर जगह संविधान की प्रति लेकर घूमते नजर आते है। 2024 के लोकसभा चुनावों में तीसरी बार कमर कसकर राहुल मैदान में उतरे तो यही संविधान की छोटी प्रति लेकर। यही संविधान दिखा दिखा कर राहुल गांधी ने अपने आप को संविधान रक्षक और भारतीय जनता पार्टी को संविधान घातक प्रोजेक्ट करने की मुहीम छेड़ रखी थी। हालांकि राहुल गांधी तीसरी बार फेल हुए लेकिन उन्हें वोटबैंक के सहारे से लोकसभा का विरोधीपक्ष नेता पद ग्रहण करने का अवसर मिला। फ़िलहाल राहुल गांधी ने अपनी संविधान की प्रति दिखाने वाली पास को गंभीरतापूर्वक लिया है।

इसीलिए राज्यों में चुनावों में राहुल यही संविधान की प्रति लेकर रैलियां करते नजर आते है। हालांकि महाराष्ट्र के नागपुर में ‘लाल किताब’ बांटने पर अब कांग्रेस सांसद बुरे फंसते दिख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कुछ तस्वीरें दिखाकर राहुल गांधी को घेरती नजर आरही है। दरसल कांग्रेस ने गुजरे दिन महाराष्ट्र में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ आयोजित किया था। यहां आने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को कथित रूप से संविधान की प्रतियां बांटी गई। हालांकि अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच लाल रंग की संविधान की प्रति पर सियासी गहमागहमी शुरू है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर संविधान प्रति के रंग को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “भारत के संविधान को लेकर राहुल गांधी की अनास्था दिखाई देती है। मैंने परसों जो कहा था वह सत्य होता दिख रहा है।वो लाल किताब दिखा कर संविधान का गौरव नहीं करना चाहते, बल्कि उनके साथ रहने वाले अर्बन नक्सल और अराजक तत्वों को एक प्रकार का इशारा करने के लिए नौटंकी कर रहें है।”

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक: वक्फ बोर्ड के बहाने कर्नाटक सरकार पर किसानों की जमीन हड़पने की साजिश! 

J&K Assembly: 370 के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में हुई हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा!

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी द्वारा बांटी गई संविधान ‘लाल किताब’ का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है की उसके अंदर के सारे पन्ने कोरे है। इस किताब के पिछले कवर पर कांग्रेस के ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ के बारे में लिखा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा- ‘संविधान और बाबा अंबेडकर का अपमान, यही कांग्रेस की पहचान है।’ भाजपा नेता ने कहा, ‘कांग्रेस का अपने सम्मेलन में तथाकथित रूप से संविधान की कॉपी बांटी। लाल रंग का कवर था, ब्लू रंग छोड़ दिया गया। अजब-गजब बात ये थी कि इस कॉपी में पन्ने खाली थे।’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें