मस्कट से यूरोप जा रही थी हथियारों वाली बोट

गृह मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

मस्कट से यूरोप जा रही थी हथियारों वाली बोट

महाराष्ट्र के रायगड जिले के हरिहरेश्वर के समुद्री किनारे के पास मिली संदिग्ध वोट एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की है। यह बोट मस्कट से यूरोप जा रही थी। रास्ते में इसका इंजन खराब हो गया। जिसकी वजह से वह पानी में बह कर रायगढ़ के समुद्री किनारे पर आ गई।

विधानसभा में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 18 अगस्त को राजगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट के पास 16 मीटर लंबी एक दुर्घटनाग्रस्त नौका स्थानीय मच्छीमारों को मिली। पुलिस ने इस वोट की जांच की और इसमें 3 एके 47 राइफल, विस्फोटक सामग्री और नाव के कागजात बरामद किए। यह संदिग्ध वोट मिलने के बाद समुद्री किनारे की नाकाबंदी कर दी गई और हाई अलर्ट जारी किया गया। इस बारे में भारतीय कोस्ट गार्ड और अन्य मशीनरी को सूचना दी गई।

फडणवीस ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस वोट का नाम लेडी हॉन है। इसकी मालकिन एक ऑस्ट्रेलियन महिला हाना लाउसर्गन है। इस महिला का पति जेम्स हार्बट इस वोट का कप्तान है। ये वोट मस्कट से यूरोप जा रही थी, तभी वोट का इंजन खराब हो गया। वोट के खलासियों ने मदद के लिए कॉल किया। एक कोरियन युद्ध नौका ने वोट से खलासियों को बाहर निकाला और ओमान के हवाले कर दिया। लेडी हॉन वोट की टोइंग नहीं की जा सकी, ऐसे में यह वोट समुद्री प्रवाह में भटकती हुई हरिहरेश्वर तट के पास आ लगी।

इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस और एटीएस कर रही है। फडणवीस ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। भारतीय कोस्ट गार्ड और केंद्रीय एजेंसियों से लगातार संपर्क जारी है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई कमी नहीं रहे, इस दृष्टिकोण से सभी जगह नाकाबंदी के आदेश दिए गए हैं। केंद्रीय मशीनरी लगातार हमारे संपर्क में है। वोट के संबंध में दी गई जानकारी की पुष्टि केंद्रीय मशीनरी ने की है।
ये भी पढ़ें

ठाणे जिले में भारी बारिश​, ​26​ मकान ढहे

मुंबईकरों के नाम खुशियों की सौगात  

Exit mobile version