29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमराजनीतिराजस्थान में BJP जारी की तीसरी लिस्ट, CM गहलोत के सामने कौन? ...

राजस्थान में BJP जारी की तीसरी लिस्ट, CM गहलोत के सामने कौन?   

BJP ने राजस्थान के लिये उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 58 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।  

Google News Follow
BJP ने राजस्थान के लिये उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 58 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में बीजेपी ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ सरदारपुरा सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं टोंक से सचिन पायलट के खिलाफ अजित सिंह मेहता को उतारा गया है। बाकी सीटों के बारे में कहा जा रहा है कि इन सीटों पर नाम फाइनल हो गया है। उन्हें जल्द ही घोषित किया जाएगा।
बता दें कि, इससे पहले बीजेपी ने 41 और 83 सीटों की सूची जारी कर चुकी है। बाकी के सीटों  पर भी जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट आ सकती है। बीजेपी ने अपनी सूची में  दल बदलकर आये  नेताओं को भी टिकट दिया है। बुधवार को कांग्रेस से आये दर्शन सिंह गुर्जर को करौली, सुभाष मील को खंगड़ेला और आरएलपी से आए  उदयलाल डांगी को वल्लभनगर से उम्मीदवार बनाया गया है।
तीसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे के करीबी रहे यूनुस खान का टिकट काटकर जितेंद्र सिंह जोधा को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि, डीडवाना सीट से यूनुस खान दो बार विधायक रह चुके हैं।  इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने के बाद बीजेपी ने हवामहल से मुकुंद आचार्य को चुनावी मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें 

अब केजरीवाल के इस मंत्री के ठिकानों पर ED का एक्शन

अरविंद केजरीवाल ED के सामने नहीं हुए पेश, जाने क्या- क्या दी दलील?     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें