35 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमक्राईमनामाकांग्रेसी CM अशोक गहलोत ने कहा- श्रद्धाकांड हत्या नहीं, दुर्घटना है  

कांग्रेसी CM अशोक गहलोत ने कहा- श्रद्धाकांड हत्या नहीं, दुर्घटना है  

Google News Follow

Related

मुंबई की श्रद्धा कांड में जहां रोज रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना को दुर्घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि एक कौम को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा सदियों से अंतरजातीय शादी चली आ रही है। यह कोई नई बात नहीं है। बस इस मामले में राजनीति हो रही है।
बता दें कि मुंबई की श्रद्धा वालकर की आफताब पूनावाला से डेटिंग ऐप के जरिये पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों मलाड में एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। बाद में  दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का निर्णय लिया। उसके बाद दोनों साथ रहे थे। जब इसकी जानकारी श्रद्धा के घरवालों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन श्रद्धा ने अपने परिवार से बगावत कर आफताब के साथ रह रही थी। कुछ समय के बाद दोनों दिल्ली शिफ्ट हो गए। जहां दोनों ने खुद को पति पत्नी बताकर एक किराए के मकान में रह रहे थे।
sr ab
बताया जाता है कि आफताब पर श्रद्धा शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन, आफताब उसे टालते रहा था। जिस दिन आफताब ने श्रद्धा की हत्या की उस दिन भी श्रद्धा ने आफताब पर शादी करने का दबाव बनाया था जिसके बाद उसने श्रद्धा का गला दबाकर मार दिया। उसके  बाद उसने शव के 35 टुकड़े कर दिल्ली के जंगलों में फेंक दिया।
 वहीं,श्रद्धा के पिता को  जानकारी मिली की उसका  फोन लंबे समय से बंद है तो उन्होंने इसकी  शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए आफताब तक पहुंची। हालांकि अभी तक आफताब ने बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। इसी वजह से सोमवार को नार्को टेस्ट किया जाना था लेकिन वह टल गया।वहीं पुलिस श्रद्धा के सिर की तलाश दिल्ली के एक तालाब में कर रही है। बताया जा रहा है कि आफताब ने यह कबूल किया है कि श्रद्धा के सिर को दिल्ली के मैदानगढ़ी तालाब में फेंका है। जिसको पुलिस तलाश रही है।
ये भी पढ़ें 
      

‘आप’ का एक और भंडाफोड़ा: पार्टी कार्यकर्ता से टिकट के बदले मांगे पैसे

ईरान में हिजाब का विरोध करने पर अभिनेत्री हेंगामेह गाजियानी गिरफ्तार    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें