32 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमक्राईमनामाRajasthan: CM गहलोत के बेटे पर FIR से सियासी घमासान तेज

Rajasthan: CM गहलोत के बेटे पर FIR से सियासी घमासान तेज

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान के गांधी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Google News Follow

Related

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले मे प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान के गांधी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

कटारिया ने कहा कि आज देश में कांग्रेस तेजी से सिमट रही है और उसकी इस स्थिति का एक बड़ा कारण यही है| कांग्रेस के लोगों और परिवारों ने देश को लूटने का काम किया है। सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने भाजपा पर पलटवार किया किया। संयम लोढ़ा सीएम गहलोत के बचाव में खुलकर सामने आ गए है।

सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा अकसर अपने बयानों के जरिए सुर्खियों में रहते हैं| सोशल मीडिया पर प्रमुखता से अपनी बात रखते आए हैं| इस बार उन्होंने सीएम के साथ उनके बेटे का भी बचाव किया है।

सीएम गहोलत के बेटे वैभव गहलोत सहित 14 के खिलाफ सरकारी ठेका दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करोड़ों रुपये ठगने का मामला गंगापुर थाने में दर्ज किया गया है। आरोप यह है कि वैभव सहित अन्य लोगों ने राजस्थान में टेंडर दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र के नासिक में साठगांठ करने की कोशिश की।
​​
वैभव गहलोत ने लिखा- ‘मीडिया में किसी प्रकरण को लेकर जिस तरह चल रहा है, जिसमें मेरा नाम भी डाला गया है, मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और मेरा इस सब से कोई संबंध नहीं है| हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे झूठे आरोपों के साथ-साथ ऐसी कारस्तानियां और मैनिपुलेटेड बातें सामने आएंगी।

यह भी पढ़ें-

पिता की अंतिम इच्छा: बेटी ने अर्थी को कंधा और दी मुखाग्नि

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,238फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें