29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाराजभर बोले- पीएम मोदी सुरक्षा-विकास में, विपक्ष कर रहा वोट राजनीति!

राजभर बोले- पीएम मोदी सुरक्षा-विकास में, विपक्ष कर रहा वोट राजनीति!

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, जबकि विपक्ष केवल वोट की राजनीति को लेकर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों के बारे में सोच रहे हैं।  

Google News Follow
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा, विकास और खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं|
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, जबकि विपक्ष केवल वोट की राजनीति को लेकर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों के बारे में सोच रहे हैं। इस नाते एनडीए सरकार जो काम कर रही है, सेना ने जो काम किया, वो चीज इनको पच नहीं रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘ऑपरेशन महादेव’ की टाइमिंग पर सवाल उठाने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनको चिंता है कि इस ऑपरेशन में जो आतंकी मारे गए हैं, वो खासतौर पर मुस्लिम ही क्यों थे? उनको चिंता नहीं है कि आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम पाकिस्तान क्यों कर रहा है?

दुनिया के कई देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर के इसको समाप्त करने की बात रहे हैं। विपक्ष में मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए होड़ मची हुई है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी इसलिए नेता सदन में चिल्ला रहे हैं।

पीएम मोदी के दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को नहीं रोकने वाले बयान पर कहा कि विपक्ष को समझ जाना चाहिए कि पीएम मोदी क्या चाहते है। वह देश में विकास, शांति, अमन, खुशहाली और आतंकवाद का खात्मा चाहते हैं।

उन्होंने विपक्ष के पीओके को वापस नहीं लेने के सवाल पर कहा कि उसकी जन्मदाता कौन है कांग्रेस पार्टी, भारत-पाकिस्तान का बंटवारा किसने करवाया? आज इनको चिंता क्यों सत्ता रही है। 60 साल सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर कब्जा क्यों नहीं किया। इस पर कार्रवाई चल रही है, जल्द वो भारत के कब्जे में होगा।

ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष से अपील की कि वे देशहित में एकजुट हों और आतंकवाद के खिलाफ सरकार का साथ दें। उन्होंने कहा, “मोदी जी देश में अमन-चैन और विकास चाहते हैं। विपक्ष को वोट की राजनीति छोड़कर देश के लिए सोचना चाहिए। इसी में देश का हित निहित है।”

बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों पर राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। सुभासपा ने बिहार में 156 सीटों पर संगठन तैयार किया है और 29 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि बिहार में जल्द ही एक प्रेस वार्ता और कार्यक्रम आयोजित होगा।

 
यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: मानव तस्करी व धर्मांतरण मामले में जमानत याचिका खारिज! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें