30.1 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनियाराजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- 2027 हार की तैयारी, अभी से...

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- 2027 हार की तैयारी, अभी से ईवीएम बहाने की तैयारी!

भाजपा के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे, तब आएंगे, लेकिन अखिलेश यादव नहीं गए।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा सहयोगी नेता ओमप्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अब जमीनी संघर्ष से दूर होकर एसी कमरों और सोशल मीडिया पोस्ट की राजनीति तक सिमट गए हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी से मुलाकात और ईवीएम पर सवाल उठाना दरअसल 2027 में संभावित हार का बहाना तैयार करने की कोशिश है, जबकि जनता अब खुद “सिंहासन” पर बैठकर फैसला कर रही है।

भाजपा के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे, तब आएंगे, लेकिन अखिलेश यादव नहीं गए। भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं? कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा।

उन्होंने आगे लिखा कि सबसे अच्छा काम यह है कि दोपहर में उठने के बाद एक ट्वीट कर दिया जाए। वे अब बंगाल भी जा रहे हैं। अब रैली तो करनी नहीं है। एसी की ठंडक में बैठकर ममता बनर्जी को ढांढस बंधाएंगे और गुजारिश करेंगे कि ममता जी, पिछले चुनाव की तरह आप मेरे समर्थन में यूपी जरूर आना।

राजभर ने आगे लिखा कि बंगाल में ममता से मुलाकात के जरिए अखिलेश यादव यूपी को संदेश देंगे कि सब कुछ ईवीएम की वजह से हो रहा है। अखिलेश यह सब अपने लिए कर रहे हैं ताकि 2027 में जब वे हारें तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ सकें। लेकिन शहजादों को याद रखना चाहिए कि अब जनता सिंहासन पर विराजमान है। जहां भी सिंहासन खाली नहीं हो रहा, जनता ने नारा दे दिया है कि “सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।” जय महाराजा सुहेलदेव राजभर, जय ओबीसी समाज, जय भारत।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां भाजपा को पहली बार राज्य में दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिला है। इसी के साथ ममता को अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर सीट से हाथ धोना पड़ा।

चुनाव नतीजों के बीच ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई सीटों पर ‘वोट लूट’ हुई है और यह जीत अनैतिक तरीके से हासिल की गई है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और पूरी चुनावी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण बताया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चुनाव नहीं हारी हैं, इसलिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी।
यह भी पढ़ें- 

वियतनाम संग रिश्ते मजबूत, ठोस नतीजों की ओर भारत अग्रसर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,111फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें