34 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाराजीव रंजन का दावा, सपा-कांग्रेस गठबंधन हारेगा, अलग-अलग लड़ने पर सूपड़ा साफ!

राजीव रंजन का दावा, सपा-कांग्रेस गठबंधन हारेगा, अलग-अलग लड़ने पर सूपड़ा साफ!

पटना में जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हालात बने हैं, उससे लगता है कि सीटों पर समझौता हो भी जाए|  

Google News Follow
जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों की स्थिति यह है कि अगर दोनों मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तब भी हारेंगे, अगर अलग-अलग चुनाव लड़ें, तो प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हालात बने हैं, उससे लगता है कि सीटों पर समझौता हो भी जाए तो दोनों पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जिस तरह से तलवारें खिंची हुई हैं, जिस तरह से तल्खियां बढ़ी हुई हैं, चुनाव के नतीजों पर उसका असर होगा।

सपा-कांग्रेस में गठबंधन हो भी जाए, तो भी योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व क्षमता के सामने ढेर हो जाएंगे। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प जिस कदर हुआ है, कुल मिलाकर जो पूरा का पूरा राजनीतिक परिदृश्य है, वह एनडीए के पक्ष में है।
अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर भी लड़ते हैं तो भी हारेंगे, अगर यह अलायंस नहीं होता है तो दोनों पार्टियों का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

यूपी चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के बयान पर राजीव रंजन ने कहा कि अभी चुनाव नजदीक है तो कई मोर्चे बनेंगे, लेकिन जो बयानबाजी कर रहे हैं, उस मोर्चे का जन्म तो अभी हुआ है, कब तक चलेगा किसी को मालूम नहीं है। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि सार्वजनिक जीवन में डींगें हांकिए, लेकिन, इतनी मत हांकिए कि लोगों के लिए पचाना मुश्किल हो जाए।

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत होने पर राजीव रंजन ने कहा कि भारत-नेपाल के रिश्ते प्रगाढ़ होंगे और इस पूरे प्रक्षेत्र में हम देखें तो भारत की भूमिका और बेहतर हो सकती है। भावनात्मक तौर पर भी यह दोनों ही देशों के लिए महत्त्वपूर्ण अवसर है कि भगवान श्री राम की जन्मस्थली से यह ट्रेन चलकर मां सीता की जन्मस्थली जनकपुर तक जा रही है। दो देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। व्यापारिक साझेदारी भी मजबूत होगी।

रंजन ने कहा कि लोवी इंस्टीट्यूट ने भारत की वैश्विक कूटनीति में बढ़ते हुए रुतबे को स्पष्ट तौर पर स्वीकार किया है। भारत को तीसरा स्थान दिया गया है और दूसरे स्थान पर चीन है।

यह एक ऐसा सूचकांक है, जो अर्थव्यवस्था, वैश्विक कूटनीति, नेतृत्व और सही दिशा में देश को ले जाने की जो क्षमता पीएम मोदी की है, उन सभी को ध्यान में रखकर इस सूचकांक में भारत के तीसरे स्थान का निर्धारण हुआ है। पूरे विश्व में अलग-अलग तरह के हालात पैदा हुए, इसके बाद भी सूचकांक में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ती दिखी है, तो यह गौरव की अनुभूति का पल है।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें