29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमराजनीति‘वंदे मातरम्’ बहस के दौरान भड़के राजनाथ सिंह — विपक्ष से पूछा,...

‘वंदे मातरम्’ बहस के दौरान भड़के राजनाथ सिंह — विपक्ष से पूछा, “कौन बैठाएगा?”

Google News Follow

लोकसभा में सोमवार(8 दिसंबर) को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर चल रही बहस तीखी नोकझोंक में बदल गई, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी सांसदों के हस्तक्षेप पर कड़ा एतराज जताते हुए गुस्से में जवाब दिया। विपक्ष के कुछ सांसद उनके भाषण के दौरान बीच में बोलते हुए उन्हें “बैठने” के लिए कह रहे थे, जिस पर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

रक्षा मंत्री ने गुस्से में कहा, “कौन बैठने वाला है? कौन बैठाएगा? क्या बात कर रहे हो… बैठ! ये हिम्मत हो गई?” उनके यह बोलते ही सदन में माहौल गर्म हो गया। कई बीजेपी सांसद भी खड़े हो गए और विपक्ष पर भड़ास निकालते हुए पूछा कि आखिर विपक्ष के सांसदों में इतनी “हिम्मत” कैसे हुई कि वे रक्षा मंत्री को बैठने को कह दें।

इसके बाद राजनाथ सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की ओर रुख किया और हस्तक्षेप की मांग की। स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को शांत रहने का इशारा किया, जिसके बाद सदन में थोड़ी व्यवस्था बहाल हुई।

अपने भाषण में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि पार्टी की “तुष्टीकरण की राजनीति” ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ “अनुचित व्यवहार” किया है। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् की प्रतिष्ठा बहाल करना समय की मांग है और नैतिकता का भी प्रश्न है। न्याय जो होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान के साथ समान व्यवहार नहीं किया गया।”

सिंह ने दावा किया कि ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ा “अन्याय” कोई एक घटना नहीं थी, बल्कि कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति की शुरुआत थी। उन्होंने कहा कि इस “अनुचित व्यवहार” से स्वतंत्र भारत के लोगों का भी अपमान हुआ।

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम्’ हो या बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का उपन्यास आनंद मठ, दोनों में कहीं भी  इस्लाम विरोधी भाव नहीं है, बल्कि वह उस दौर की जनभावनाओं और बंगाल के नवाब तथा ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि राष्ट्रीय गीत की निर्पेक्ष समीक्षा हो।उन्होंने कहा,“पहले दो पद सभी जानते हैं, लेकिन शेष भाग जनता की स्मृति से ओझल हो चुके हैं। पूरा गीत भारत की आत्मा को दर्शाता है।”

यह भी पढ़ें:

हिंदू पक्ष के हित में फैसले से बौखलाया INDI गठबंधन; जज के खिलाफ पेश किया महाभियोग नोटिस

नेहरू ने वंदे मातरम के दो टुकड़े किए, यह तुष्टीकरण देश के विभाजन में बदला: गृहमंत्री अमित शाह

कश्मीर में मिला विशाल बौद्ध परिसर: बरामूला की खोज ने खोला प्राचीन इतिहास का नया अध्याय

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें