27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाराज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में BJP के 60 विधायकों ने डाले वोट, कांग्रेस...

राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में BJP के 60 विधायकों ने डाले वोट, कांग्रेस के 20 

Google News Follow

15 राज्यों में राज्यसभा की कुल 57 सीटें खाली हुई थी। जिनमें 41 सीटों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए  हैं। जबकि बाकी बची 16 सीटों पर आज यानी शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इन में महाराष्ट्र , कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। जिन राज्यों में  उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं उनमें तेलंगाना,उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड , तमिलनाडु , पंजाब, मध्य प्रदेश , ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर राज्यो में मुकाबड़ा कड़ा है। क्योंकि सभी पार्टियों ने हर जगहों अपने विधानसभा में संख्याबल से ज्यादा उम्मीदवार उतरे है। जिसकी वजह से यह मुकाबला कड़ा है। यही वजह की सभी जगहों पर हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका बढ़ गई थी। कांग्रेस ने राजस्थान और हरियाणा में अपने विधायकों को बचाने के लिए रिसॉर्ट में रखा था। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में शुरूआती 1. 5 घंटे में पचास फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान 143 विधायकों ने वोट डाले। इनमें कांग्रेस के 20 और  बीजेपी के 60 विधायक शामिल हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव होने हैं। मतदान की प्रक्रिया यहां सुबह नौ बजे शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक जारी रहेगी। बताया जा रहा कि परिणाम आज ही घोषित किया जायेगा। प्रदेश में छह सीटों के लिए कुल सात उम्मीदवार हैं। महाराष्ट्र में  बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को उम्मीदवार बनाया है।

 जबकि शिवसेना संजय राउत और संजय पवार को मैदान में उतरा है। वहीं एनसीपी की ओर से  प्रफुल्ल पटेल चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। कांग्रेस की बात करें तो उत्तर प्रदेश के नेता इमरान प्रतापगढ़ी पर दांव चला है। जिसको लेकर शुरू में विवाद भी हुआ था। जिसकी वजह महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता इस्तीफा दे दिया। वैसे भी महाराष्ट्र में दो दशक बाद राज्यसभा के लिए चुनाव हो रहा है।
ये भी पढ़ें   

देशमुख की जमानत याचिका पर सुनवाई से जज ने खुद को किया अलग

देशमुख की जमानत याचिका पर सुनवाई से जज ने खुद को किया अलग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें