28 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमदेश दुनियाराज्यसभा चुनाव: सपा और कांग्रेस विधायकों ने बदला पाला, हुई क्रास वोटिंग!

राज्यसभा चुनाव: सपा और कांग्रेस विधायकों ने बदला पाला, हुई क्रास वोटिंग!

देश के 15 राज्यों के 56 राज्य सभा सीटों के आज मतदान किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश में कुल 10 राज्य सभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है| वही दूसरी ओर सपा और कांग्रेस विधायकों द्वारा पाला बदलने और क्रास वोटिंग की भी ख़बरें सामने आ रही है|

Google News Follow

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों लेकर अभी अटकलों का बाजार गर्म है तो वही कयास लगाया जा रहा है, मार्च के दूसरे सप्ताह में चुनाव कमीशन द्वारा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है| इससे पहले देश के 15 राज्यों के 56 राज्य सभा सीटों के आज मतदान किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश में कुल 10 राज्य सभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है| वही दूसरी ओर सपा और कांग्रेस विधायकों द्वारा पाला बदलने और क्रास वोटिंग की भी ख़बरें सामने आ रही है|

गौरतलब है कि देश में हो रहे राज्यों के 54 राज्य सभा सीटों के मतदान में उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ, विपक्ष के नेता अखिलेश यादव, हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू और कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने वोट डाला। उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मतदान किया जा रहा हैं।

राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9.00 बजे से मतदान जारी है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। देर रात तक इनके परिणामों की घोषणा भी जाएगी| नामांकन के आखिरी दिन यानि 21 फरवरी को भाजपा ने अपना 8वां प्रत्याशी उतार दिया था। इससे सपा का गणित बिगड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में सपा के 7 विधायकों ने एनडीए को मतदान किया है। हिमाचल में कांग्रेस के 10 विधायकों ने भाजपा के पाले में वोट करने की बात सामने आ रही है|

यूपी के राज्य सभा मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा- जैसे बरसात के दिनों में कुकुरमुत्ते उग आते हैं,ऐसे हर पार्टी में होते हैं। वही उन्होंने कहा कि पहचान में गड़बड़ी किसी से भी हो सकती है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को 102 वोट मिल चुके हैं। चुनाव के बाद जनता डिसाइड कर लेती है कि किसे रहना है और किसे नहीं।

यह भी पढ़ें-

अयोध्या दौरा: V​HP​ की हिंदुओं से अपील, ​राष्ट्रहित​ में एकजुट होकर करें मतदान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें