29.4 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमराजनीतिसिद्धू को पंजाब की राजनीति का 'राखी सावंत' कहने पर भड़की एक्ट्रेस...

सिद्धू को पंजाब की राजनीति का ‘राखी सावंत’ कहने पर भड़की एक्ट्रेस कहा-‘चड्ढा का चड्ढा उतार दूंगी’

Google News Follow

Related

मुंबई/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की राखी सावंत से तुलना करना भारी पड़ गया है। राखी सावंत ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। राखी सांवत ने साफ कहा कि राघव चड्ढा मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो। जो मिस्टर चड्ढा हो ना, मेरा नाम लोगे ना तुम्हारा चड्डा उतार दूंगी।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को पंजाब की राजनीति का ‘राखी सावंत’ बताया था। दरअसल आप की तरफ से यह प्रतिक्रिया सिद्धू के अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए बयान पर आई थी। सिद्धू ने कहा था कि , ‘जहां एमएसपी का ऐलान होता है वहां भी किसानों का शोषण और फसलों के दाम घटते हैं। अरविंद केजरीवाल आपने प्राइवेट मंडी का केंद्रीय काला कानून नोटिफाई कर दिया। क्या इसे डी-नोटिफाई कर दिया गया है या बहाना अभी तक चल रहा है?

इससे पहले AAP केंद्र के तीन कृषि कानूनों के लागू होने के एक साल पूरा होने पर 17 सितंबर को ‘काला दिवस’ मना रही थी। आप कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे पंजाब में ‘कैंडल मार्च’ भी निकालने का कार्यक्रम था। हालांकि, राघव चड्डा के ‘पंजाब के राजनीति के राखी सांवत’ वाले बयान पर सिद्धू ने भी रिएक्ट किया था। सिद्धू ने ट्वीट कर कहा था कि इंसान वानरों से विकसित हुआ है और आपको देखकर मुझे विश्वास है कि आप अब भी वानर से विकसित हो रहे हैं। आपने अभी भी अपनी सरकार की तरफ से कृषि कानूनों को नोटिफाई करने के बारे में मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया है।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें