28.1 C
Mumbai
Saturday, July 18, 2026
होमदेश दुनियाराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ; PM ने दी शुभकामनाएं, सीएम योगी करेंगे...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ; PM ने दी शुभकामनाएं, सीएम योगी करेंगे रामलला की महाआरती!

मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है| राम मंदिर में आज से 3 दिन तक चलेगा कार्यक्रम; बंद रहेंगे वीआईपी दर्शन, पहुंचे लाखों भक्त| 

Google News Follow

Related

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर राम मंदिर में आज से कार्यक्रमों का दौर शुरू हो चुका है|13 जनवरी तक कार्यक्रम होते रहेंगे| आज रामलला सोने-चांदी के तारों से बनी पीतांबरी पहन कर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं|लाखों राम भक्त इस खास पल का साक्षी बनने के लिए राम नगरी पहुंचे हैं|रामलला की विशेष पूजा की गई|सीएम योगी रामलला की महाआरती करेंगे| वहीं पीएम मोदी ने वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी हैं|

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रामनगरी उत्सव में झूम रही है|10 से अधिक राज्यों से आए भक्त रामलला के दर्शन का लाभ उठा रहे हैं| विदेशी फूलों से राम मंदिर की सजावट की गई है|11 से 13 जनवरी तक राम मंदिर में चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर वीआईपी दर्शन बंद कर दिए गए हैं|आम दर्शन सुबह 6.30 से रात 9.30 तक जारी रहेंगे|

पहली वर्षगांठ पर पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया| पुजारियों ने रामलला का खास श्रृंगार किया| वहीं रामलला का खास परिधान भी आज लोगों का ध्यान खींच रहा है|रामलला ने आज सोने-चांदी के तारों से बुनी गई पीतांबरी धारण की है| वहीं पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी हैं|

पीएम ने लिखा है कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं| सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है| मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा|

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की सभी राम भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं| प्रभु राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है. 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, बीते साल पीएम मोदी ने अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया|”

श्री राम जन्मभूमि परिसर दिव्य और भव्य स्वरूप धारण कर भक्तों को आकर्षित रहा है| तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव अर्थात पाटोत्सव दिव्य-भव्य और अविस्मरणीय हो रहा| आज पौष शुक्ल द्वादशी पर दोपहर 12:20 पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव काल में भगवान रामलला का अभिषेक और आरती की गई| तीनों दिन 6 लाख श्रीराम बीज मंत्र का जाप कर 21 वैदिक आचार्य उत्सव को धार्मिकता से सराबोर करेंगे|

इसी के साथ ही 11 वैदिक शुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिन शाखा के 40 अध्याय से संबंधित 1975 मंत्र से अग्नि में आहुति दी जा रही है| हर आहुति विश्व मानव कल्याण को समर्पित है| इसमें अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सपत्नी मुख्य यजमान हैं| इसके अतिरिक्त नित्य हनुमान चालीसा, श्रीराम स्त्रोत, पुरुष सूक्त, आदित्य हृदय सूक्त, विष्णु सहस्त्रनाम का भी परायण तीनों दिन किया जाएगा| नित्य शाम 6:00 से 9:00 तक भगवान रामलला का बधाई गान होगा|

कार्यक्रम अलग-अलग पांच स्थानों पर होंगे| इनमें यज्ञ मंडप और राम मंदिर के अंदर विराजमान रामलला स्थल पर आमंत्रित लोग ही शामिल हो रहे हैं| यात्री सुविधा केंद्र और अंगद टीले के प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम में आमजन शामिल हो रहे हैं| यहां दोपहर 2 बजे से डेढ़ घंटा राम कथा होगी| 

इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक विषयों पर प्रवचन होगा| शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम से भगवान राम के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति की जाएगी| आज विख्यात कवि और कथाकार डॉक्टर कुमार विश्वास मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से संबंधित प्रसंग सुनाएंगे|

यह भी पढ़ें-

राजनीति में आए तो मिशन लेकर आएं, एम्बीशन नहीं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,037फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें