24 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियाअयोध्या में राम मंदिर तैयार, 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी!

अयोध्या में राम मंदिर तैयार, 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को धर्मध्वजा फहराने अयोध्या आ सकते हैं। यह जानकारी भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी है। 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 1 साल 9 महीने के बाद अयोध्या में एक बार फिर बड़ा आयोजन होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को धर्मध्वजा फहराने अयोध्या आ सकते हैं। यह जानकारी भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी है।

नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कल की बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यों पर चर्चा हुई। वे मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे और यदि संभव हुआ तो भित्तिचित्र देखने के लिए परिकोटा भी जाएंगे। ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि उनकी रुचि हुई तो वे सप्त ऋषि मंदिर भी जा सकते हैं। इसे देखते हुए सारी तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रमुख लक्ष्य था कि वर्ष 2025 में ही मंदिर पूरी तरह से तैयार हो जाए, जिससे कार्यक्रम के दौरान कोई परेशानी न हो। केवल एक-दो निर्माण जो बाद के हैं, वे बचे रहें, बाकी सारा काम समय पर पूरा कर लिया जाए। इसमें सबसे प्रमुख शहीद स्मारक है जो अब जुड़ गया है। शहीद स्मारक का स्तंभ धातु का बनाया जाएगा। यह निर्णय अब लिया गया है।

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी तक जो अस्थायी मंदिर था, अब उसे मेमोरियल के रूम में रखा जाएगा। हर मंदिर में एक दीया जलता रहेगा, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। अब आप लोग देख सकते है कि मंदिर पूर्ण हो गया है। 22 नवबंर को फिर से मुझे आना है। 23 नवंबर को आप लोगों को और जानकारी दी जाएगी।

अयोध्या स्थित राम मंदिर में 25 नवंबर को श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 25 नवंबर के कार्यक्रम के दौरान सिर्फ आमंत्रित लोगों को दर्शन का मौका मिलेगा। इसमें लगभग आठ हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के समय मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही भगवान के दर्शन का अवसर मिलेगा और लगभग 8,000 आमंत्रित लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले दिन से श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- 

अबू सलेम का नाम लेकर रिटायर्ड अफसर से 71 लाख की ठगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें