28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरामदास आठवले बोले, नेता प्रतिपक्ष रूप में विफल राहुल गांधी!

रामदास आठवले बोले, नेता प्रतिपक्ष रूप में विफल राहुल गांधी!

उन्होंने राहुल गांधी को झूठा बताते हुए कहा कि उनके बयान तथ्यहीन और निरर्थक हैं, जो केवल लोगों को गुमराह करने का प्रयास है।

Google News Follow

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूरी तरह विफल साबित हो चुके हैं। आठवले ने राहुल गांधी के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भी जमकर आलोचना की। उन्होंने राहुल गांधी को झूठा बताते हुए कहा कि उनके बयान तथ्यहीन और निरर्थक हैं, जो केवल लोगों को गुमराह करने का प्रयास है।

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए आईएएनएस से बातचीत में रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है और वे केवल झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। राहुल गांधी को सलाह देते हुए आठवले ने कहा कि अगर उनके पास वाकई सबूत हैं, तो वे सीधे कोर्ट जाएं या निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पास शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पहले भी सबूत मांग चुका है, लेकिन सबूत नहीं दिए गए। आठवले ने आगे कहा कि राहुल गांधी कभी कहते हैं वोट जोड़े गए, कभी हटाए गए। ईसीआई ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से नाम ऑनलाइन नहीं हटाए जा सकते।

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के आरोपों पर आठवले ने व्यंग्य किया कि असली ‘चोरी’ कांग्रेस के संगठन में हो रही है, जहां उनके कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी की प्रगति पसंद नहीं आ रही। वे ‘डेड इकोनॉमी’ जैसे झूठे बयान देकर देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल फेल साबित हो चुके हैं; उनके बयान निरर्थक और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। उनके नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

पीएम मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं। विकसित भारत 2047 का सपना हम सभी को मिलकर पूरा करना है। पीएम मोदी इतना काम कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी बेबुनियाद आरोप लगाकर सिर्फ झूठ बोलते हैं।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश, 2 किलो ड्रग्स बरामद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें