29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियारवि किशन बोले: बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत तय!

रवि किशन बोले: बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत तय!

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने उन सीटों पर भी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा, जहां वर्षों से सफलता नहीं मिली।

Google News Follow

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन ने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगी और एनडीए एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए एनडीए की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने उन सीटों पर भी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा, जहां वर्षों से सफलता नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजे कई लोगों को चौंका देंगे और एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया कि बिहार में एनडीए की हवा चल रही है और बिहार की जनता वोटिंग के लिए तैयार है। हर तरफ पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी की चर्चा हो रही है। एनडीए गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा कि 14 नवंबर के बाद बिहार को बहुत-बहुत बड़े पैकेज मिलेंगे, जो बिहार की सूरत और दिशा बदल देंगे। उन्होंने कहा कि इन पैकेज से बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास की गति चार गुना तेज हो जाएगी।

रवि किशन ने गोरखपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने गोरखपुर को स्वर्ग बना दिया। वैसे ही बिहार का कायाकल्प होगा।

सांसद ने बिहार की जनता से अपील की कि वे जाति-धर्म के चक्कर में न पड़ें और विकास के मार्ग से न भटकें।

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार चुने जो विकास कर सकती है, और वह एनडीए ही है।

उन्होंने धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की जनता समझदार है और वह विकास के एजेंडे को प्राथमिकता देगी। बता दें कि भाजपा सांसद रवि किशन भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। वे लगातार बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में रैली और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

दक्षिण अफ्रीका बस हादसे में 43 की मौत, खुलासा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें