32 C
Mumbai
Tuesday, December 9, 2025
होमदेश दुनियारवि किशन स्वदेशी की बात करें, विदेशी घड़ी पहनना ठीक नहीं: CM...

रवि किशन स्वदेशी की बात करें, विदेशी घड़ी पहनना ठीक नहीं: CM योगी!

इस अवसर पर सीएम योगी ने गोरखपुर में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों की सौगात भी दी।

Google News Follow

Related

गोरखपुर में आयोजित स्वदेशी मेले का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा संदेश दिया। चंपा देवी पार्क में आयोजित इस मेले में सीएम योगी ने लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और भारतीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि “जो भी खरीदें, स्वदेशी खरीदें और जो भी उपहार दें, स्वदेशी ही दें।”

मजाकिया लहजे में सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा, “स्वदेशी गिफ्ट दीजिए, लेकिन रवि किशन की तरह विदेशी चीजों का इस्तेमाल मत कीजिए।” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ऐसा नहीं होना चाहिए कि रवि किशन स्वदेशी की बात करें और घड़ी विदेशी पहनें।” योगी ने आगे कहा कि मैंने रवि किशन से कहा है | “जो बोलना है वही करो और जितना करना है, उतना ही बोलो।”

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि इस बार दीपावली पर अपने घरों को गोबर के दीपों से सजाएं। उन्होंने कहा कि “हर घर में गौरी-लक्ष्मी की पूजा होती है, और मान्यता है कि गोबर के दीपों में लक्ष्मी का साक्षात वास होता है।”

इस अवसर पर सीएम योगी ने गोरखपुर में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों की सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि “लखनऊ में जहां दबंग और माफियाओं ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर हवेलियां बनाई थीं, अब वहां गरीबों के आवास बनाए जा रहे हैं।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सम्मान और आवास उपलब्ध कराना है, ताकि हर गरीब दीपावली खुशियों के साथ मना सके।


यह भी पढ़ें-

त्योहारी मांग के बीच भारत के सिल्वर ईटीएफ भारी प्रीमियम पर कर रहे कारोबार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,701फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें