मेग्सेसे पुरस्कार विजेता कथित पत्रकार रवीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने हाल ही में उद्घाटन किए गए उत्तर प्रदेश के ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ पर प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों पर नाराजगी जताते हुए एक्सप्रेस-वे से यात्रा समय कम होने के फायदों पर सवाल उठाए हैं, जिसके चलते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
वीडियो में रवीश कुमार कहते हैं, “मुझे बताइए, अगर आप प्रयागराज पांच घंटे पहले पहुंच जाएंगे तो क्या करेंगे? असली मजा तो यात्रा में होता है, पहुंचने में नहीं। फिर सरकार एक्सप्रेस-वे बनाकर यात्रा समय क्यों कम कर रही है?” उनके इस बयान का मतलब यह है कि गंतव्य तक जल्दी पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण यात्रा का अनुभव है। उनके इस तर्क पर सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक बना रहें हैं। आलोचकों का कहना है की रविश कुमार और उनका कथित वामपंथी वैचारिक गिरोह विकास कार्यों को लेकर हमेशा से अनावश्यक नाराजगी जताता रहा हैं।
patient condition very serious.. pic.twitter.com/BEoj5wpwLo
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) May 1, 2026
कई यूजर्स ने यह भी कहा कि इस तरह की आलोचना एक ऐसी सोच को दर्शाती है, जहां विकास परियोजनाओं के लाभों पर विचार किए बिना ही उनका विरोध किया जाता है। नीतियों का मूल्यांकन उनके वास्तविक परिणामों के बजाय राजनीतिक मतभेदों के आधार पर करना कुछ वर्गों में बढ़ती प्रवृत्ति के रूप में देखा जा रहा है।
बुधवार, 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया गया। 594 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है और इससे पूरे उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। 12 जिलों से गुजरने वाले इस मार्ग के जरिए यात्रा समय लगभग 10–12 घंटे से घटकर 6–8 घंटे रह जाएगा, साथ ही ईंधन की खपत में करीब 30 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से उद्योग, परिवहन, कृषि और समग्र क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
पृथ्वी ही नहीं अन्य ग्रहों पर भी है ज्वालामुखी, जानें कैसे बनते और क्यों है खतरनाक!
पूनम ढिल्लों ने शेयर कीं एक्टर्स ग्रुप की अनसुनी यादें, जैकी श्रॉफ ने दिया था साथ!
अमेरिका की 488 दशलक्ष डॉलर्स की F-16 रडार सपोर्ट डील में पाकिस्तान भी शामिल
