32 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमदेश दुनियाराजनीति में माता-पिता तक जाना सियासी संस्कारों के खिलाफ : हरीश रावत!

राजनीति में माता-पिता तक जाना सियासी संस्कारों के खिलाफ : हरीश रावत!

अगर आप किसी के मां-बाप तक जाते हैं तो आपको उनके प्रति आदर और संस्कार ही व्यक्त करना चाहिए। 

Google News Follow

Related

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से राहुल गांधी और उनके माता-पिता के संस्कारों पर उठाए गए सवाल पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजनीति में माता-पिता तक जाना सियासी संस्कारों के खिलाफ है। अगर आप किसी के मां-बाप तक जाते हैं तो आपको उनके प्रति आदर और संस्कार ही व्यक्त करना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जिन लोगों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनका भारत की राजनीति में लंबा इतिहास है। राजनीतिक इतिहास में वो पुष्कर सिंह धामी से काफी आगे हैं। ऐसे में उनको गांधी परिवार से सीखना चाहिए और हमेशा अपने राजनीतिक विरोधी का आदर करना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, उनको बयान देने से पहले सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी फैमिली ने हमेशा संस्कारों में बलिदान की बात की है। हमारे संस्कार बलिदानी के हैं। हमारे संस्कार देश के अंदर लोकतंत्र को मजबूत करने के हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आरएसएस वाले संस्कारों से नहीं आए हैं। धामी साहब के संस्कार मुखबिरी के हैं। अंग्रेजों से 60 रुपए की पेंशन लेने के संस्कार हैं। आरएसएस से निकलने वाली भाजपा हमें संस्कारों का ज्ञान न दे।

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रेसकोर्स में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत कई लोग हैं, जिनको उनके परिजनों ने भारतीयता के मूल संस्कार ही नहीं सिखाए।

यह भी पढ़ें- 

शहीदी दिवस पर बोले लोग, पीएम मोदी ने बढ़ाया सिख सम्मान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,529फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें