29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाबिहार कानून व्यवस्था पर चिराग के आरोपों पर नेताओं की प्रतिक्रिया!

बिहार कानून व्यवस्था पर चिराग के आरोपों पर नेताओं की प्रतिक्रिया!

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "अगर चिराग पासवान ने कोई बयान दिया है तो सोच-समझकर ही दिया होगा। इस बारे में तो वह ही बेहतर बता सकते हैं।"

Google News Follow

Related

बिहार की कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से सवाल उठाए जाने से सियासत तेज हो गई है। अब तक जहां विपक्ष कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा था। अब एनडीए में सहयोगी चिराग पासवान भी नीतीश सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हैं।

चिराग के बयान पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कानून व्यवस्था के सवाल पर नीतीश सरकार में निश्चिंत है।

उन्होंने शनिवार को मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नीतीश कुमार पर भरोसा है। अगर आपका मन विचलित हो रहा हो तो अलग बात है। उन्होंने चिराग पर तंज कसते हुए कहा कि शरीर कहीं और आत्मा कहीं और है। बिहार में कानून का राज है।

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने चिराग पासवान को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजनेताओं को बयान देने से पहले अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए। जो लोग बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पहले यह तो सुनिश्चित करें कि उनके दल में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा।

आलोचना करना और नसीहत देना बहुत आसान होता है। देश में अपराध मुक्त राज्य की कल्पना करना आज के दौर में काफी मुश्किल है। दूसरे राज्यों की तुलना में हम बिहार की कानून व्यवस्था को बेहतर मानते हैं।

यहां पर बिहार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई कर अपराधियों को जेल पहुंचाने का काम करती है। 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में बिहार पुलिस अपराधियों पर हावी है और आगे भी हावी रहेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “अगर चिराग पासवान ने कोई बयान दिया है तो सोच-समझकर ही दिया होगा। इस बारे में तो वह ही बेहतर बता सकते हैं।”

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि चिराग पासवान एनडीए में शामिल हैं। वह तो खुद को पीएम मोदी का ‘हनुमान’ बताते हैं। मीडिया सवाल करती है तो बिहार सरकार पर निशाना साधते हैं। अगर विरोध करना है तो सीधे तौर पर कीजिए। सरकार में भी बने रहना है और विरोध भी करना है। यह दोहरा चरित्र है। चिराग को विरोध करना है तो इस्तीफा सौंप दे और खुलेतौर पर विरोध करें।

बिहार सरकार में मंत्री हरि सहनी ने कहा कि चिराग पासवान हमारे सहयोगी हैं। एनडीए में वह हमारे साथ हैं। उनके बयान के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमारे दुश्मन हैं।

यह भी पढ़ें-

कंबोडिया: भारत निर्मित आईटी सेंटर से 150 छात्रों ने पाई डिग्री!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें