26 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियातेलंगाना में मेदाराम और बसारा मंदिरों का कायाकल्प, सीएम ने समीक्षा की​!

तेलंगाना में मेदाराम और बसारा मंदिरों का कायाकल्प, सीएम ने समीक्षा की​!

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मेदाराम महाजात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया। 

Google News Follow

Related

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को मेदाराम और बसारा मंदिरों के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन दोनों महत्वपूर्ण मंदिरों के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दोनों मंदिरों के विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मेदाराम महाजात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेदाराम के विकास कार्यों को 100 दिनों के अंदर ही पूरा करने के लिए एक कार्य योजना बनाई जाए, जिससे समय रहते सभी कामों को किया जा सकता है और कम समय में निर्माण हो सके।

उन्होंने मंदिर के डिजाइन का भी निरीक्षण किया और सुझाव दिया कि सभी निर्माण कार्य प्राकृतिक पत्थरों का उपयोग करके किए जाने चाहिए ताकि मंदिरों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान बनी रहे। इस बात का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश, निकास और पार्किंग की उचित व्यवस्था हो, जिससे मंदिर आने पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

इसके साथ ही उन्होंने ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जम्पन्ना नदी पर एक चेकडैम बनाने की योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया ताकि पानी का पर्याप्त भंडार बना रहे। पानी का भंडार होने से भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घोषणा की कि वह जल्द ही, इसी सप्ताह, मेदाराम का दौरा करेंगे और व्यक्तिगत रूप से विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों को इस दौरे के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

बसारा ज्ञान सरस्वती मंदिर के विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, “स्थानीय भावनाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर के विकास से संबंधित योजनाओं में स्थानीय विशेषज्ञों और पुजारियों की राय को शामिल किया जाए।

इस समीक्षा बैठक में मंत्री कोंडा सुरेखा, सीताक्का, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, और अदलुरी लक्ष्मण के साथ-साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीनिवास राजू, धर्मस्व विभाग की प्रधान सचिव शैलजा रामय्यार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

जीएसटी रेट्स के रेशनलाइजेशन से फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को होगा सबसे अधिक लाभ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,190फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें