27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाविधान सभा अध्यक्ष बनेंगी ऋतु खंडूरी, उत्तराखंड में बनेगा इतिहास

विधान सभा अध्यक्ष बनेंगी ऋतु खंडूरी, उत्तराखंड में बनेगा इतिहास

ऋतु खंडूरी निर्विरोध विधान सभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी और प्रदेश की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष बनेंगी|

Google News Follow

Related

उत्तराखंड में नई सरकार का गठन होने के बाद अब विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए कवायद शुरू हो गई है| भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मत्रिमंडल के कई सहयोगियों की उपस्थिति में विधान सभा अध्यक्ष के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया|

वहीं, कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रतिनिधि नामांकन भरने के लिए विधान सभा नहीं आया| ऐसे में ऋतु खंडूरी निर्विरोध विधान सभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी और प्रदेश की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष बन जाएंगी|

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से विधान सभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिज रहे हैं|  ऋतु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्षा बनने से उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली होने जा रहा है, जब विधानसभा अध्यक्ष पद संभालने की जिम्मेदारी किसी महिला को मिलेगी|

नामांकन भरने के बाद ऋतु खंडूरी भूषण ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं का सम्मान करते हुए विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया|

उन्होंने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष बनने के बाद वह प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनु​​रूप कार्य करेंगी| साथ ही सदन की संसदीय परंपराओं के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी| उन्होंने आगे कहा कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगी| साथ ही पद की गरिमा का पालन करेंगी|

यह भी पढ़ें-

UP: मंत्रिमंडल विस्तार, भविष्य की तैयारी में जुटे CM योगी

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,279फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें