31 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियावैश्विक मंच पर समर्थन में आया रूस, कहा, राष्ट्रहित की सुरक्षा के...

वैश्विक मंच पर समर्थन में आया रूस, कहा, राष्ट्रहित की सुरक्षा के लिए स्वतंत्र है भारत!

भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा नहीं की है और लगातार बातचीत व कूटनीति के जरिए संघर्ष के समाधान की पैरवी की है।

Google News Follow

Related

पीएम मोदी ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर 8-9 जुलाई को रूस का आधिकारिक दौरा किया।यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद मोदी की यह पहली रूस यात्रा थी।भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा नहीं की है और लगातार बातचीत व कूटनीति के जरिए संघर्ष के समाधान की पैरवी की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मोदी की मॉस्को यात्रा की आलोचना की थी।मोदी और पुतिन की बैठक को लेकर उन्होंने कहा था, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को ऐसे दिन मॉस्को में दुनिया के सबसे बड़े खूनी अपराधी को गले लगाते देखकर बड़ी निराशा हुई।यह शांति प्रयासों के लिए एक झटका है।भारत ने उनकी टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा, मुझे लगता है कि भारत एक महान शक्ति है जो खुद ही अपने राष्ट्रीय हित तय करता है और अपने भागीदार चुनता है।हम जानते हैं कि भारत पर भारी दबाव पड़ रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित है। लावरोव प्रधानमंत्री मोदी की हालिया मॉस्को यात्रा और रूस के साथ ऊर्जा सहयोग को लेकर भारत की हो रही आलोचना के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

रूस के विदेश  मंत्री ने कहा कि भारत खुद फैसला करेगा कि उसे किसके साथ कैसे व्यवहार करना है और कैसे अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करनी है। लावरोव मॉस्को की अध्यक्षता में होने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठकों की अध्यक्षता करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं। यूएनएससी की जुलाई महीने की अध्यक्षता रूस के पास है।

लावरोव ने जिक्र किया कि विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने पश्चिमी देशों का दौरा करने के बाद इन सवालों के जवाब दिए हैं। जिनमें यह भी शामिल है कि भारत रूस से अधिक तेल क्यों खरीद रहा है।उन्होंने कहा कि जयशंकर ने आंकड़ों का हवाला दिया, जो दिखाते हैं कि पश्चिमी देशों ने भी कुछ प्रतिबंधों के बावजूद रूस से गैस और तेल की खरीद बढ़ाई है। 

यह भी पढ़ें-

IAS पूजा खेडकर की मां रायगढ़ से गिरफ्तार, पिस्तौल दिखाकर किसानों को डराने का मामला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें