29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाअखिलेश यादव का ​'एक्स' पर मानसून ऑफर, 100 लाओ और सरकार बनाओ!

अखिलेश यादव का ​’एक्स’ पर मानसून ऑफर, 100 लाओ और सरकार बनाओ!

अखिलेश यादव पहले भी केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दे चुके हैं​|​एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य बहुत कमजोर आदमी हैं​|​

Google News Follow

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ।​​दिए गए एक बयान ने हलचल मचा दी​ है|लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश ​भाजपा​ में हलचल मची हुई है​|​पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है​|​इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है​|​​अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में किसी नेता का नाम नहीं लिया है​, लेकिन माना जा रहा है कि ये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए है​|​

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। इसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।​ अखिलेश यादव पहले भी केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दे चुके हैं​|​एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य बहुत कमजोर आदमी हैं​|​उन्होंने सपना तो देखा था सीएम बनने का​|​वह आज भी 100 विधायक ले आएं​ अगर हिम्मत है तो​|​उनके पास 100 विधायक हैं​|​आज भी वे विधायक ले आएं तो समाजवादी पार्टी समर्थन कर देगी​|​

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में ​भारतीय​ जनता पार्टी का ख़राब पर पार्टी में लगातार चर्चा हो रही है​|​बैठकों का दौर भी जारी है​|​केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में ​भाजपा​ अध्यक्ष जे​.पी​.नड्डा से मुलाकात की​|​इस मुलाकात के बाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है​|​उनके बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं​|​भारतीय​ जनता पार्टी में मचे इस घमासान पर अखिलेश की भी नजर है​|​उन्हें ​भाजपा​ पर हमला बोलने का मौका मिल गया है​|​

​गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संख्या 403 है​|​एनडीए के पास कुल 283 विधायक हैं​|​इसमें से 251 ​भाजपा​ के, अपना दल के 13, आरएलडी के 9, निषाद पार्टी के 5 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 6 विधायक शामिल हैं​|​दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन ​’इंडिया​’ के विधायकों की संख्या 107 है​|​​समाजवादी​ पार्टी के 105 और कांग्रेस 2 विधायक हैं​|​

​सपा​ सुप्रीमो अखिलेश यादव के एक्स पर पोस्ट को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ​’एक्स​’ के जरिये हमला बोलते हुए उन्हें सपा बहादुर की संज्ञा देते ​हुए कहा था कि यूपी और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है। ​उपमुख्यमंत्री​ ने ​सपा के पीडीए को धोखा करार दिया था।

​​यह भी पढ़ें-

IAS पूजा खेडकर की मां रायगढ़ से गिरफ्तार, पिस्तौल दिखाकर किसानों को डराने का मामला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें