29 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
होमराजनीतिरूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत देगा हरसंभव मदद

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत देगा हरसंभव मदद

कीव में जयशंकर बोले

Google News Follow

Related

चार साल से अधिक समय से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत मदद करने को तैयार है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन की राजधानी कीव में यह बातें कही हैं। विदेश मंत्री इन दिनों कीव के दौरे पर हैं। जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद कीव की यह उनकी पहली यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान, वह सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रोडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत कर रहे हैं।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ब्लैक सी में रूस और यूक्रेन के बीच हालिया तनाव के दौरान भारतीय नाविक मारे गए और घायल हुए हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, जयशंकर ने कीव में गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में चल रही जंग खत्म करने के लिए भारत मदद के लिए तैयार है। यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा के साथ पत्रकारों से बात करते हुए जयशंकर ने कहा, “अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम तैयार हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों मंत्रियों के बीच ब्लैक सी में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों पर भी चर्चा की गई है।

इधर यूक्रेन के विदेश मंत्री ने युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन में रूस के युद्ध को खत्म करने के शांति प्रयासों में एक नई गति आएगी। पत्रकारों से बात करते हुए आंद्री सिबिहा ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि दुनिया भर की कई राजधानियों में राजनीतिक और कूटनीतिक बातचीत के इस सक्रिय दौर की वापसी के साथ, अब शांति प्रयासों में एक नई गति आएगी।”

विदेश मंत्री जयशंकर के यूक्रेन दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया था कि वह यूक्रेन के अपने समकक्ष आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया, “इस दौरे का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाना है। साथ ही, इससे क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का मौका भी मिलेगा।”

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,495फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
330,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें