31 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियामहंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आक्रामक हुई सपा !, निकाला मार्च

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आक्रामक हुई सपा !, निकाला मार्च

इस बैठक में शासकों के खिलाफ विरोध करने का निर्णय लिया गया। सपा कार्यकर्ता राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, बिजली आपूर्ति की कमी और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं​|​​​

Google News Follow

Related

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राज्य विधान भवन पर मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव भाजपा​​ के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं|​​ समाजवादी पार्टी देश में बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आक्रामक हो गई है। पुलिस का कहना है कि अनुमति नहीं मिलने के बाद भी समाजवादी पार्टी ने यह मार्च निकाला|​​ इस बीच, शहर में पार्टी कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही समाजवादी पार्टी सत्ताधारी दल के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है|​​ मानसून सत्र से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी की बैठक हुई|​​ इस बैठक में शासकों के खिलाफ विरोध करने का निर्णय लिया गया। सपा कार्यकर्ता राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, बिजली आपूर्ति की कमी और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं|​​

आंदोलन के दौरान अखिलेश यादव और सपा विधायक सड़कों पर बैठ गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की|​​ अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र यहीं से शुरू होगा|​​ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस आंदोलन के लिए समाजवादी पार्टी को अनुमति लेनी चाहिए थी|​​ आदित्यनाथ ने कहा है कि इस बात की बड़ी उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के नेता कानून-व्यवस्था का पालन करें|

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के. पी मौर्य ने भी आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी के पास फिलहाल कोई काम नहीं है। इस तरह के आंदोलन आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। ​डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि​​ समाजवादी पार्टी कुछ मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है, तो हम चर्चा के लिए तैयार हैं।

​यह भी पढ़ें-​

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड: छात्रों ने धरना प्रदर्शन वापस लिया 

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें