लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जो स्पेशल इंटेंसिव ड्राइव चुनाव आयोग द्वारा बिहार में आरंभ किया गया है, उसको लेकर विपक्ष के अंदर विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार में एक प्रकार की हताशा और निराशा का माहौल है और उसके परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा था कि देश को घुसपैठियों से हर कीमत पर बचाना है, क्योंकि यह देश की सुरक्षा का विषय है। मगर विपक्ष की बेचैनी देखिए कि झारखंड के वरिष्ठ मंत्री इरफान अंसारी, जो दो बार के मंत्री रह चुके हैं, कहते हैं कि जो भारतीय जनता पार्टी घुसपैठियों की बात करेगी, जो बांग्लादेशी कहेगी, उस भाजपा की कब्र हम झारखंड में खोद देंगे।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केवल इरफान अंसारी ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहीम बख्शी ने भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक को खुलेआम धमकाते हुए कहा है कि यदि आप घुसपैठिए शब्द का प्रयोग करेंगे और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो मैं आपके चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा, आपके गले में तेजाब डाल दूंगा और आपकी बोलती बंद कर दूंगा। यह केवल एक धमकी नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए बेहद गंभीर और खतरनाक संकेत है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील और गंभीर विषय है। किसी के चेहरे पर तेजाब फेंकने की बात करना बहुत बड़ा दंडनीय अपराध है। देश की कई बहनें इस घृणित अपराध की शिकार होकर अपनी पूरी जिंदगी बर्बाद होते देख चुकी हैं।
रुद्रप्रयाग में कांग्रेस ऑब्जर्वर पहुंचे, केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देंगे!



