भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान उनके दिमाग की उपज है। भाजपा का इस तरह का कोई कार्यक्रम है ही नहीं, लेकिन भगवंत मान पहले से ही पॉलिटिकल जोकर रहे हैं। जो उनका प्रोफेशन था कि जोकर बनकर लोगों को हंसाना, आज पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर भी यही काम कर रहे हैं, जो शर्मिंदगी की बात है।”
इधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सीज फायर को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि देश विरोधी बात करने में राहुल गांधी इंजॉय करते हैं।
उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी आदत ही देश विरोधी हरकतें करने की है। उनको अपने सांसद जो विदेश गए हैं, उनसे ओपिनियन लेना चाहिए, तब इसके बाद इस विषय पर बोलना चाहिए। उनके आगे कहा कि राहुल गांधी के साथ दिक्कत ये है कि वे कुछ जानना नहीं चाहते हैं।
दरअसल, राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन किया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया।
राहुल गांधी हमेशा हर मुद्दे पर राजनीति करते आए हैं : श्रीकांत शिंदे!



