33 C
Mumbai
Monday, March 9, 2026
होमदेश दुनियाराम मंदिर न जाने वाले नेताओं पर संजय निरुपम बोले, 'वोट बैंक...

राम मंदिर न जाने वाले नेताओं पर संजय निरुपम बोले, ‘वोट बैंक के डर से बना रहे आस्था से दूरी’!

उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है।

Google News Follow

Related

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अब दो साल पूरे हो चुके हैं। यह देश के करोड़ों हिंदुओं के लिए खुशी और गर्व की बात है, क्योंकि यह एक लंबी कानूनी और सामाजिक लड़ाई के बाद संभव हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़े नेता, जो खुद को धार्मिक बताते हैं, आज भी मुस्लिम वोटों के डर से राम मंदिर नहीं गए हैं। निरुपम ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ हद तक हास्यास्पद बताया।

उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है।

शंकराचार्य से जुड़े मुद्दे पर संजय निरुपम ने कहा कि वे सभी शंकराचार्यों का सम्मान करते हैं, खासकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उन्हें बहुत आदर देते हैं, और जब महाराष्ट्र में गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा दिया गया था, तब शंकराचार्य ने उन्हें आशीर्वाद दिया था।

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दौरान हुई घटनाओं पर उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग स्नान के लिए पहुंचे थे और इस दौरान कानून व्यवस्था को संभालना पुलिस की जिम्मेदारी थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि शंकराचार्यों का सम्मान होना चाहिए।

वहीं, आई-पैक को लेकर संजय निरुपम ने कहा कि जो नया खुलासा सामने आया है, वह बेहद विस्फोटक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आई-पैक एक ऐसी संस्था है जो अलग-अलग राजनीतिक दलों को रणनीतिक सलाह देती है, उम्मीदवारों के चयन और उनकी जीत में अहम भूमिका निभाती है, और इसके लिए मोटी रकम भी वसूलती है।

निरुपम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आई-पैक के दफ्तर पर छापेमारी की थी, जिसे लेकर कुछ राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई थी और इसे पार्टी कार्यालय पर हमला बताया था।

अब जो नया मामला सामने आया है, उसके अनुसार आई-पैक ने हरियाणा की एक कंपनी से करीब 13 करोड़ रुपए का अनसिक्योर्ड लोन लिया था। जब जांच की गई तो पता चला कि जिस कंपनी के नाम पर यह लोन दिखाया गया है, वह हरियाणा में अस्तित्व में ही नहीं है। निरुपम ने इसे सीधे तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए कहा कि यह पैसा ‘काले से सफेद’ करने की कोशिश हो सकती है।

उन्होंने मांग की कि इस मामले में ईडी और पीएमएलए कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और आई-पैक से जुड़े जिम्मेदार लोगों और उनकी पूरी टीम की गहन जांच की जाए।

यह भी पढ़ें-

धर्म की आड़ में सनातन कमजोर करने वाले कालनेमि, सीएम योगी की चेतावनी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,028फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें