29 C
Mumbai
Tuesday, July 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसंजय राउत: एक करोड़ अपात्र ले रहे लाडकी बहीण योजना लाभ. संपत्ति...

संजय राउत: एक करोड़ अपात्र ले रहे लाडकी बहीण योजना लाभ. संपत्ति कुर्क कर वसूली की मांग! 

3500 करोड़ का फर्जीवाड़ा इस योजना में हो रहा है। अफसोस की बात है कि सरकार को इस बारे में खबर तक नहीं है।

Google News Follow

Related

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने ‘लाडकी बहीण योजना’ में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगाए। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि करीब एक करोड़ अपात्र लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिसमें 30 हजार पुरुष भी शामिल हैं।
सरकारी कर्मचारी भी हजारों की संख्या में इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 3500 करोड़ का फर्जीवाड़ा इस योजना में हो रहा है। अफसोस की बात है कि सरकार को इस बारे में खबर तक नहीं है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के मुताबिक, सरकार को इसका भुगतान अपनी जेब से करना होगा। सरकार में शामिल लोगों की निजी संपत्तियों को कुर्क करके इस योजना में हुई गड़बड़ी का भुगतान किया जाना चाहिए।

अगर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया, तो आज हम हर हाल में सरकार को इस बारे में विधिक नोटिस भेजेंगे। अगर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया, तो हम आगामी दिनों में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

इसके अलावा, उन्होंने भाजपा के ‘हवन कार्यक्रम’ को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा को हवन करने को इसलिए मजबूर हुई है, क्योंकि ये लोग चोरी में शामिल हैं। हवन जैसे कार्यक्रम का आयोजन करके अपने पापों से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहे हैं।

संजय राउत ने दावा किया कि मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि भाजपा का पूरा परिवार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में शामिल है। आरएसएस ने माफी मांगी और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके इतर, हम लोग मौजूदा समय में राम रक्षा आंदोलन कर रहे हैं।

अब भाजपा ने हमारे इसी आंदोलन का विरोध करने के लिए हवन करने का मन बनाया है, क्योंकि ये सभी लोग चोर हैं और चढ़ावा चोरी मामले में शामिल भी रहे हैं। इन लोगों ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि ये चोरी का समर्थन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,075फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें