30 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसंजय राउत की धमकी: शिवसेना से उलझे तो 20 फीट गहरे गड्ढे...

संजय राउत की धमकी: शिवसेना से उलझे तो 20 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ देंगे    

Google News Follow

Related

हनुमान चालीसा पाठ को लेकर महाराष्ट्र में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी,मनसे के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को इस मुद्दे को जबरदस्त हवा दी है। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर सियासी पारा चरम पर है। इस बीच संजय राउत ने हनुमान चालीसा को लेकर शिवसेना से उलझने वालों को 20 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ने की धमकी दी। मालूम हो कि वाडनेरा की निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी नवनीत राणा को उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ पर के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था। हालांकि, दंपति को शनिवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

शिवसेना नेता संजय राउत ने एएनआई के अनुसार, संजय राउत ने धमकी देने वाले लहजे में  कहा कि शिवसेना और मातोश्री से दूर रहो या परिणाम भुगतो. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि  शिवसेना या मातोश्री से न उलझो  वरना आपको 20 फीट गड्ढे में में गाड़ दिया जाएगा। मै यह कमरे के सामने कह रहा हूं, शिवसेना के सब्र की परीक्षा मत लो। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राजनीति दल राणा दंपति का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वहीं, राणा दंपति के वकील रिजवान मर्चेंट ने  दोनों की गिरफ्तारी पर सवाल खड़ा करते हुए  इसे अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि राणा दंपति को गिरफ्तार करने से पहले स्पीकर की अनुमति लेनी चाहिए। क्योंकि दोनों जनसेवक हैं। लेकिन ऐसा नहीं किया।महाराष्ट्र सरकार से राणा दंपति को जल्द रिहा करने को कहा है अन्यथा कोर्ट के जरिये रिहा कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें 

Maharashtra: राणा दंपती ने टाला मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ

CM योगी की नीतियों से प्रभावित : 5 शराब माफियों ने किया सरेंडर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,993फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें