संजय राउत का कद घटा,अरविंद सावंत का बढ़ा?

संजय राउत का कद घटा,अरविंद सावंत का बढ़ा?

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत अपने बड़बोलेपन की वजह से पार्टी आलाकमान के निशाने पर हैं। संजय राऊत का एक अलग रुतबा था और उन्हें पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता भी बनाया हुआ था। अब दूसरे सांसद अरविंद सावंत को भी मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

महाराष्ट्र की राजनीति के जानकार इसे संजय राउत का डिमोशन मान रहे हैं। राउत के बड़बोलेपन की वजह से पार्टी को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है। राउत के बयानों की वजह से कई बार शिवसेना को बैकफुट पर भी आना पड़ा है। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल कांग्रेस और एनसीपी उन्हें फूटी आंख भी देखना पसंद नहीं कर रहे हैं।

Exit mobile version