30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह, गृह मंत्रालय ने सौंपा अतिरिक्त...

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह, गृह मंत्रालय ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार!

आदेश में आगे बताया गया कि इसकी प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। 

Google News Follow
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1988 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी एसबीके सिंह 1 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद पर नई नियुक्ति को मंजूरी दी है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत एसबीके सिंह को 1 अगस्त, 2025 से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे। यह नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद की गई है।

आदेश में आगे बताया गया कि इसकी प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

गृह मंत्रालय ने इस आदेश को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, एसबीके सिंह वर्तमान में दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं और वह अपनी व्यापक पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के अनुभव के लिए जाने जाते हैं। यह नियुक्ति वर्तमान कमिश्नर संजय अरोड़ा के कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई है।

एसबीके सिंह को अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय अरोड़ा ने एक अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली आयुक्त का पदभार संभाला था।

यह भी पढ़ें-

मालेगांव केस: फडनवीस बोले, ‘भगवा आतंकवाद कभी था ही नहीं’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें