23 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियासेमीकॉन इंडिया 2024​: ​पीएम मोदी ने किया उद्घाटन​, यूपी बनेगा सेमी कंडक्टर...

सेमीकॉन इंडिया 2024​: ​पीएम मोदी ने किया उद्घाटन​, यूपी बनेगा सेमी कंडक्टर निर्माण का हब!

26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक विजिटर भाग ले रहे हैं। आयोजन का मकसद यूपी को सेमी कंडक्टर के निर्माण का हब बनाना है।

Google News Follow

​इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ ​पीएम​ नरेंद्र मोदी ने किया। देश में सेमी कंडक्टर के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यूपी को सेमी कंडक्टर के निर्माण का हब बनाना है| इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ​’सेमीकॉन इंडिया-2024 आयोजन​’ भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सैंमसंग ने अपनी यूनिट की स्थापना के लिए ​नोएडा में ​निवेश किया है।

​उत्तर​ प्रदेश पहले से ही वैश्विक सेमीकंडक्टर डिजाइन के रूप में स्थापित हो रहा है। छह प्रमुख कंपनियां प्रदेश में स्थापित हैं।​ इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ ​पीएम​ नरेंद्र मोदी ने किया। इसमें 26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक विजिटर भाग ले रहे हैं। आयोजन का मकसद यूपी को सेमी कंडक्टर के निर्माण का हब बनाना है।

​सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में सभी हितधारकों की उत्साही भागीदारी हमारे​ पीएम के दृष्टिकोण की सफलता और जिस व्यवस्थित तरीके से उन्होंने इस नीति को संचालित किया है, ​देश के विकास के लिए एक मजबूत ​​आधारशिला है।​ केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘ ​पीएम​ मोदी का दृष्टिकोण प्रौद्योगिकी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना है। ​इस​ अवसर उन्होंने कहा कि हमारे देश में सेमीकंडक्टर उद्योग की वृद्धि इस दृष्टिकोण को और गहरा करेगी​|’

​सेमीकॉन इंडिया-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में ​केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए ​आने​ वाले 10 ​वर्षों​ में 85 हजार इंजीनियर और तकनीशियनों को ​प्रशिक्षित​ व तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए 130 विश्वविद्यालयों को जोड़ा गया है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रमों को डिजाइन किया गया है।​

​सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत वैश्विक जिम्मेदारी समझते हुए आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग का आधार है। वह दिन दूर नहीं जब यह उद्योग हमारी बुनियादी आवश्यकताओं का भी आधार होगा।​ पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ ​एक​ बैठक भी की। पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र और प्रौद्योगिकी मिलकर मानवता का कल्याण सुनिश्चित कर सकते हैं। ​

यह भी पढ़ें-

विनेश फोगाट का गंभीर आरोप’,ओलंपिक से अयोग्य करार में सरकार की भूमिका!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें