29 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"समलैंगिक व्यक्ति को राज्यसभा में भेजना इस्लाम के खिलाफ, TMC इसे बढ़ावा...

“समलैंगिक व्यक्ति को राज्यसभा में भेजना इस्लाम के खिलाफ, TMC इसे बढ़ावा ना दें”

मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी बरेलवी का बयान

Google News Follow

Related

इस्लामिक रिसर्च सेंटर के संस्थापक और इस्लामिक इतिहास के लेखक मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी बरेलवी ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्यसभा नियुक्ति पर समलैंगिक कार्यकर्त्ता मेनका गुरुस्वामी के चुनाव पर ऐतराज जताया है। मौलाना ने समलैंगिक व्यक्ति को राज्यसभा में भेजना इस्लाम के खिलाफ होने की बात करते हुए TMC से इसे बढ़ावा ना देंने की अपील की है।

मौलाना सहाबुद्दीन रिजवी ने कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी ने LGBT समाज से आने वाली एक महिला मेनका गुरुस्वामी  को राज्यसभा का टिकट दिया और अब वह TMC से राजयसभा सांसद बनने जा रही है। ख़ास बात यही है की वह हमजिन्स परस्ती को बढ़ावा देतीं है।” वहीं हमजिंस अर्थात समलैंगिता पर बात करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन का रुख अप्रसन्न रहा। उन्होंने कहा, “वह समलैंगिक है। इसी तरीके से उनकी एक महिला मित्र भी है कहा जा रहा है।”

समलैंगिता को इस्लाम के नजरिए से गलत बताते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा, “यह हमजिन्स परस्ती इस्लाम के नजरिए से नाजायज है, और इसे बढ़ावा देना भी सरासर ग़लत है।” साथ ही मौलाना ने इस्लाम और भारत की संस्कृति का हवाला देते हुए TMC पार्टी के इस फैसले को गलत ठहराया।  उन्होंने कहा, ” इस्लाम और भारत की तहजीब, इस मामले में दोनों का नजरिया एक है। भारतीय संस्कृति भी हमजिन्स परस्ती को ग़लत मानती है। और इस्लाम भी समलैंगिता को गलत मानता है। समाज में अगर इसे बढ़ावा मिला, इस तरह के लोग अगर राज्यसभा में पहुंचेगे तो इनको आइन-अधिकार होगा। इससे फिर समाज का ताना-बाना बिखर जाएगा।”

मेनका गुरुस्वामी एक जानी-मानी समलैंगिक कार्यकर्ता हैं। वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) से भी जुड़ी रही हैं और सामाजिक न्याय तथा समानता के मुद्दों पर मुखर रही हैं। गुरुस्वामी ने समाज में व्याप्त भेदभाव और लैंगिक अल्पसंख्यकों के प्रति पूर्वाग्रह के खिलाफ जागरूकता फैलाने काम करती है। वह सार्वजनिक मंचों पर LGBTQ+ अधिकारों के समर्थन में बात करती रही हैं और नीतिगत बदलावों की मांग करती हैं।

बता दें की, आगामी राज्यसभा चुनावों से पहले, पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस को चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इन नामों में राज्य के कैबिनेट मंत्री बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

‘सबसे अच्छा समय आ गया’, जम्मू-कश्मीर रणजी चैंपियन, एलजी मनोज सिन्हा ने बधाई!

​ईरान के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल, आईडीएफ ने जारी किया अलर्ट!

अमेरिका-इजरायल ने दुनिया बचाने को किया हमला, राष्ट्रपति ट्रंप का दिल से शुक्रिया: नेतन्याहू!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,076फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें