27.9 C
Mumbai
Sunday, July 19, 2026
होमराजनीतिलॉयर हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में की तीसरी शादी, ये हस्तियां बनी...

लॉयर हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में की तीसरी शादी, ये हस्तियां बनी मेहमान     

हरीश साल्वे देश बड़े वकीलों में शुमार किये जाते हैं। उनकी पहली पत्नी मीनाक्षी थी। दोनों की शादी लगभग 38 साल तक चली।

Google News Follow

Related

देश के शीर्ष वकीलों में शुमार हरीश साल्वे ने तीसरी शादी की है। 68 वर्षीय साल्वे ने त्रीना नामक महिला से उन्होंने यह शादी की  है बताया जा रहा है कि इस शादी में नीता अंबानी , ललित मोदी सहित जानी मानी हस्तियां शामिल हुई। पद्म भूषण से सम्मानित साल्वे ने सलमान खान, अंबानी समूह सहित बड़े घरानों का केस लड़ चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें हरीश साल्वे और त्रीना एक दूसरे का हाथ पकड़े चल रहे हैं। यह शादी लंदन में हुई है।

गौरतलब है कि हरीश साल्वे देश बड़े वकीलों में शुमार किये जाते हैं। उनकी पहली पत्नी मीनाक्षी थी।  दोनों की शादी लगभग 38 साल तक चली। दोनों को दो बेटियां  साक्षी और सानिया है। हालांकि दोनों ने जून 2020 में अलग हो गए। पहली पत्नी से अलग होने के बाद साल्वे ने 2020  एक ब्रिटिश कलाकार कैरोलीन ब्रोसार्ड से शादी कर ली थी। यह  शादी 2020 में ही अक्टूबर माह में हुई थी।

साल्वे के करियर के लिहाज से देखें तो वे सबसे व्यस्त वकीलों में गिने जाते हैं। 1999 से लेकर 2002 तक सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। इसके बाद 1992 में  उनकी दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर वकील के तौर पर नियुक्ति हुई। साल्वे अभिनेता सलमान खान के हिट एंड रन और ड्रिंक और ड्रंक,  कुलभूषण जाधव का केस सहित अंबानी और टाटा समूह का भी पैरवी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

 

ISRO का कारनामा: विक्रम लैंडर ने रचा इतिहास, की दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग    

बेटे के बचाव में MK स्टालिन, कहा I.N.D.I.A नहीं जीता तो… BJP का पलटवार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,032फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें