36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाशहडोल: केंद्रीय कर्मचारियों ने मोदी सरकार की डीए बढ़ोतरी सराही!

शहडोल: केंद्रीय कर्मचारियों ने मोदी सरकार की डीए बढ़ोतरी सराही!

इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई से अक्टूबर तक की बढ़ी हुई सैलरी के साथ तीन महीने का एरियर मिलेगा।

Google News Follow

त्योहारों के सीजन में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी दी है। दीपावली से पहले सरकार ने उनके महंगाई ​भत्ते (डीए-डीआर) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। ​इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई से अक्टूबर तक की बढ़ी हुई सैलरी के साथ तीन महीने का एरियर मिलेगा।

अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता उनकी बेसिक सैलरी का 58 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में आर्थिक मदद मिलने के साथ ही उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों ने इस कदम को स्वागतयोग्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को धन्यवाद दिया। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़े हुए डीए से उनकी खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी और महंगाई के इस दौर में जीवनयापन आसान होगा।

रेलवे कर्मचारी मनोज बेहरा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सबसे पहले विजयादशमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्र सरकार द्वारा 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने से अब यह 58 प्रतिशत हो गया है। महंगाई के इस दौर में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।”

पी एस राव, जो रेलवे गार्ड हैं, ने कहा, “विजयादशमी के अवसर पर सभी रेल कर्मचारियों को बधाई। डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी सराहनीय है। महंगाई के इस दौर में यह कदम केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है।”

प्रॉम्पी सिंह ने भी इस बढ़ोतरी को त्योहारी सीजन के लिए शुभ बताया। उन्होंने कहा, “आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने और विजयादशमी के मौके पर सरकार द्वारा डीए बढ़ाना कर्मचारियों के लिए खुशी की बात है। यह कदम त्योहारी मौसम में बहुत मददगार साबित होगा।”

विनोद कुमार ने कहा, “सरकार द्वारा डीए को बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का फैसला बहुत सही है। इससे हमारी क्रय शक्ति बढ़ेगी और देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए भविष्य में डीए में और वृद्धि की जाए ताकि हम और ज्यादा खरीदारी कर सकें।”

श्यामसुंदर कोरी, वरिष्ठ एएलपी, ने कहा, “विजयादशमी और आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर सभी को शुभकामनाएं। डीए बढ़ाकर 55 से 58 प्रतिशत करना बहुत ही सही समय पर किया गया है, खासकर त्योहारों के समय में यह बढ़ोतरी बहुत जरूरी थी।”

अभिषेक पाण्डेय ने इस फैसले को बहुत खुशी की बात बताया और कहा, “त्योहारी सीजन में डीए बढ़ाना बहुत अच्छी पहल है। महंगाई के इस दौर में यह कर्मचारियों की खरीदारी में काफी मदद करेगा। उम्मीद है कि जल्द ही आठवां वेतन आयोग भी लागू होगा, जिससे और लाभ मिलेगा।”

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: सुपौल में जदयू मजबूत, बिजेंद्र यादव विपक्ष की चुनौती​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें