27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाशाहनवाज ने कांग्रेस पर हमला बोला, ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए!

शाहनवाज ने कांग्रेस पर हमला बोला, ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए!

ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों तबाह किया और पहलगाम का बदला लिया। लेकिन, भारतीय सेना के शौर्य पर भी कांग्रेस सवाल उठाने लगी है।

Google News Follow
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेताओं के विवादित टिप्पणियों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाए और नसीहत दी कि जब पूरा देश एकजुट हो तो ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।

शाहनवाज हुसैन ने कहा, “कांग्रेस को क्या हो गया है? उनके नेता ऐसी बयानबाजी करके क्या साबित करना चाहते हैं? क्या पहलगाम में आतंकियों ने हमारी माताओं और बहनों का सिंदूर नहीं उजाड़ा? ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों तबाह किया और पहलगाम का बदला लिया। लेकिन, भारतीय सेना के शौर्य पर भी कांग्रेस सवाल उठाने लगी है।”

दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि केंद्र सरकार इसका भावनात्मक लाभ ले रही है, वहीं, दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने कहा कि बेहतर होता कि ऑपरेशन सिंदूर की जगह कोई और नाम दिया जाता।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सुझाव दे सकती थी। कांग्रेस अपनी सरकार में सभी चीजों का नाम तो गांधी के नाम पर ही रखती थी। लेकिन, अब सेना के शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर गलत बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस एक जुबान नहीं बोल रही है। जब देश एकजुट है तो पार्टी को अलग होने की जरूरत नहीं है।

एक सवाल के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को जिस भाषा में जवाब चाहिए, हमारी सेना ने उसी भाषा में जवाब दिया। पाकिस्तान जल्द ही टुकड़ों-टुकड़ों में बंटने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के झंझारपुर में जो कहा था, हमारी सेना ने उसे अपनी वीरता से सिद्ध किया है।

हमारे सशस्त्र बलों ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए आतंकियों को खत्म किया। हमारी सेना ने यह पहली बार नहीं किया जब पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा है। इससे पहले भी हम घर में घुसे और मार कर आए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लोगों को पीएम मोदी के नाम से डर लगता है। रात को नींद नहीं आती है। पाकिस्तान अब ज्यादा दिनों तक बचने वाला नहीं है। क्योंकि, पाकिस्तान को भी पता है कि यह युवा भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में घर में घुसकर मारता है।

यह भी पढ़ें-

डॉ. केसी मीनस: ट्रंप द्वारा सर्जन जनरल के रूप में नामित नई पसंद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें