29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी के डिग्री विवाद पर शरद पवार का विपक्षी एकता को...

PM मोदी के डिग्री विवाद पर शरद पवार का विपक्षी एकता को नसीहत

शरद पवार ने पीएम मोदी के डिग्री विवाद पर बोला- ये कोई मुद्दा नहीं

Google News Follow

नेशनल कांग्रेस पार्टी के मुखिया और वरिष्ठ नेता शरद पवार ने हाल ही में अडानी मामले पर भी विपक्ष के स्टैंड की आलोचना की थी और जेपीसी की मांग को खारिज कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर शरद पवार ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे से नाराजगी जाहिर की है। दरअसल विपक्ष द्वारा पीएम मोदी की डिग्री को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। शरद पवार ने इसकी आलोचना की है और कहा है कि ये कोई मुद्दा नहीं है और नेता इस पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

शरद पवार ने प्रधानमंत्री की डिग्री के विवाद पर कहा कि ‘आज कॉलेज डिग्री का सवाल बार-बार पूछा जा रहा है, आपकी क्या डिग्री है या मेरी क्या डिग्री है लेकिन क्या ये राजनीतिक मुद्दा है? पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरा जाना चाहिए या फिर जो अन्य अहम मुद्दे हैं। धर्म और जाति के आधार पर लोगों में अलगाव पैदा किया जा रहा है, महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं । हमें ऐसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।’

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए। केजरीवाल तो प्रधानमंत्री की डिग्री की मांग को लेकर गुजरात हाईकोर्ट तक चले गए, जिसके लिए उन पर 25 हजार का जुर्माना भी लगा।  उद्धव ठाकरे ने भी प्रधानमंत्री की डिग्री का मुद्दा उठाया है।

ये भी देखें 

चीन-पाक को भारत का करारा जवाब, श्रीनगर में ही होगी G-20 की बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें